नई दिल्ली भगदड़ मामले में कांग्रेस ने रेल मंत्री से मांगा इस्तीफा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में चल रहे टेक्सटाइल फेयर ‘भारत टेक्स 2025’ में हिस्सा लेंगे और संबोधन करेंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा के बीच आज दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। नई दिल्ली में आज भाजपा विधायक दल की बैठक है।

Breaking News LIVE Updates

रविवार छुट्टी का दिन है और आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 17 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका से 116 और अवैध अप्रवासी भारतीय लौट आए हैं। देररात अमेरिकी सेना का सैन्य विमान अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड हुआ।

विज्ञापन

भारत ने बड़ा दिल दिखाते हुए राजस्थान के जैसलमेर में 927 पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता दी है। अमेरिका से अवैध अप्रवासियों के डिपोर्ट मामले में ट्रैवल एजेंट की पहली गिरफ्तारी हुई है, जिसके खाते में 6 करोड़ मिले हैं। कतर के अमीर कल 17 फरवरी दिन सोमवार को भारत आएंगे और प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ में भारतीय चौकियों पर की गोलीबारी

सेना के अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने आज सुबह करीब 11 बजे जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पार भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की। भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। भारतीय पक्ष को कोई नुकसान नहीं हुआ।

महाकुंभ के लिए चलेंगी 4 स्पेशल ट्रेनें

उत्तर रेलवे ने कहा कि रेल यात्रियों की सुविधा और महाकुंभ मेले के दौरान अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए रेलवे ने 4 महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

नई दिल्ली भगदड़ मामले में कांग्रेस ने रेल मंत्री का मांगा इस्तीफा

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ पर कहा कि हमारी सांत्वना उन परिवारों के साथ है, जिन्होंने अपने परिजनों को खो दिया है। इसमें भारतीय रेल के मंत्री की जवाबदेही बनती है। पिछले 2-3 वर्ष में यह देखा गया है कि बहुत बड़ी-बड़ी घटनाएं हुई हैं। भारत में एक समय ऐसा था कि जब यहां कोई रेल दुर्घटना होती थी तो रेल मंत्री अपना इस्तीफा दे देते थे। रेल मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए।

51 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने महाकुंभ में लगाई डुबकी

यूपी सूचना विभाग के अनुसार, प्रयागराज के महाकुंभ में 15 फरवरी तक 51.47 करोड़ से अधिक लोगों ने पवित्र डुबकी लगाई। आज शाम 4 बजे तक 1.18 करोड़ लोगों ने स्नान किए।

नागपुर की एक फैक्ट्री में लगी आग, 2 की मौत

महाराष्ट्र के नागपुर जिले के कलमेश्वर तालुका में एक फैक्ट्री में विस्फोट के बाद दो लोगों की मौत हो गई और 3 लोग मामूली रूप से घायल हो गए।

अफसरों की महाकुंभ ड्यूटी 27 फरवरी तक बढ़ी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में तैनात अफसरों की महाकुंभ ड्यूटी 27 फरवरी तक बढ़ाई गई।

रेल मंत्रालय में चल रहीं बैठकें

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ को लेकर रेल मंत्रालय में बैठकों का दौर जारी है। रेल मंत्री, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन, आरपीएफ डीजी बैठक कर रहे हैं।

21 फरवरी तक पुलिस हिरासत में रहेंगे न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक घोटाले के आरोपी हितेश मेहता और धर्मेश पौन

कोर्ट ने न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक घोटाले के आरोपी हितेश मेहता और धर्मेश पौन को 21 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। उन्हें आज कोर्ट में पेश किया गया।

'महाकुंभ में अच्छी व्यवस्था है', प्रयागराज में क्या बोले नितिन गडकरी?

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रयागराज में कहा कि राज्य सरकार ने इतने बड़े पैमाने पर होने वाले आयोजन के लिए बहुत अच्छी व्यवस्था की है। यह एक अभूतपूर्व आयोजन है। हजारों भक्त सड़क मार्ग से भी यात्रा कर रहे हैं। हमने प्रार्थना की है कि सबका कल्याण हो।

157 भारतीयों का तीसरा जत्था आज पहुंचेगा अमृतसर

आज अमेरिका से 157 भारतीयों का तीसरा जत्था अमृतसर पहुंचेगा। इससे पहले 5 फरवरी को 105 भारतीयों को पहला बैच अमृतसर पहुंचा था और 15 फरवरी को 116 भारतीयों को डिपोर्ट करके अमेरिका से भारत भेजा गया था।

बांग्लादेश के विदेश मंत्री से मिलेंगे भारत के विदेश मंत्री

आज Muscat में हो रही 8वीं Indian Ocean कॉन्फ्रेंस के दौरान भारत के विदेश मंत्री जयशंकर की मुलाकात बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के विदेश मंत्री तौहीद हुसैन से होगी। इस Indian Ocean Conference के 8वें संस्करण का आयोजन भारत और ओमान मिलकर कर रहे हैं। इसका उद्घाटन विदेश मंत्री जयशंकर करेंगे और इसमें Bangladesh के अलावा Bhutan, Sri Lanka, Maldives और Mauritius के मंत्री भाग लेंगे। यह मुलाक़ात तब हो रही है, जब अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने हाल ही में कहा है कि बांग्लादेश के मामले को मैं भारत पर छोड़ता हूं।

दिल्ली सरकार की शपथ 19-20 फरवरी को संभव

दिल्ली में नई सरकार की शपथ 19-20 फरवरी को संभव हो सकती है। 17-18 फरवरी को भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह भी शामिल होंगे, जो मुख्यमंत्री पद के दावेदारों को लेकर चर्चा करेंगे। विचार विमर्श, मंथन और सहमति के बाद CM चेहरे का नाम फाइनल किया जाएगा।

दिल्ली में भाजपा के आज के सभी कार्यक्रम कैंसिल

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई दुखद घटना को देखते हुए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, सांसदों एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं ने आज 16 फरवरी के सभी राजनीतिक आयोजन जैसे कार्यकर्ता अथवा जन अभिनंदन कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। दिल्ली भाजपा कल रात हुई दुखद घटना के पीड़ित लोगों की सहायतार्थ हर सम्भव प्रयास करेगी।

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर हादसा

ऊधमपुर जिले में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर हादसा हुआ है। एक कार अचानक ट्रक से भिड़ गई और हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। एसएसपी अमोद अशोक नागपुरे ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए उधमपुर सरकारी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस मामला दर्ज कर हादसे की जांच जारी है।

आज अमेरिका से आएगा एक और विमान

अमेरिका से अवैध प्रवासी भारतीयों को लेकर एक और सैन्य विमान देररात अमृतसर पहुंचा। बीती रात आए 116 लोगों में अधिकांश पंजाब और हरियाणा के लोग हैं। अमेरिका का सैन्य विमान सी-17ए शनिवार रात 11.33 बजे श्री गुरु रामदास अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। पंजाब के 65, हरियाणा के 33, गुजरात के आठ, उत्तर प्रदेश के तीन, महाराष्ट्र के दो, राजस्थान के दो, गोवा का एक, जम्मू कश्मीर के दो व्यक्ति हैं। अधिकांश युवा हैं, वहीं एक, 2 चार, 9, 12, 8, 5, 11 वर्षीय बच्चे भी डिपोर्ट किए गए हैं।

अमेरिका से डिपोर्ट मामले में पहली गिरफ्तारी

अमेरिका से डिपोर्ट मामले में ट्रैवल एजेंट की पहली गिरफ्तारी हुई है, जिसके खाते में 6 करोड़ रुपये मिले हैं। पुलिस ने खाते को सीज करा दिया है। अमेरिका से डिपोर्ट किए गए गुरविंदर सिंह के मामले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने हरियाणा से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अनिल बत्रा के रूप में हुई है जो सूरीनाम का वीजा और टिकट का इंतजाम करने में शामिल था। इस मामले में डीजीपी ने चार सदस्यीय कमेटी बनाई है जिसकी अध्यक्षता एडीजीपी एनआरआई परवीन सिन्हा कर रहे हैं।

कतर के अमीर कल भारत दौरे पर आएंगे

कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी 2 दिन के लिए भारत दौरे पर आ रहे हैं। वे कल 17 फरवरी को भारत आएंगे। उनके साथ हाई लेवल डेलीगेशन भी होगा, जिसमें कई मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और बिजनेस डेलीगेशन शामिल होंगे। अमीर अल-थानी पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। 18 फरवरी को राष्ट्रपति भवन में शेख तमीम बिन हमद अल थानी का राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया जाएगा। राष्ट्रपति मुर्मू उनके सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन करेंगी।

उनकी यात्रा का मकसद द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ