Breaking News LIVE: तीनों सेनाध्यक्षों के साथ पीएम मोदी ने की बैठक, देश के कई राज्यों में ब्लैकआउट

भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से बौखलाकर पाकिस्तान की सेना ने गुरुवार रात भारत के उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में कई सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमलों की कोशिश की।पाकिस्तान की तरफ से हमले तब किए गए, जब भारत ने पाकिस्तान और उसके कब्जे वाली कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइलें दागीं और टेरर ठिकानों को तबाह कर दिया था। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज साउथ ब्लॉक में सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ स्थिति की समीक्षा की। दिनभर की बड़ी खबरों के लिए बने रहें न्यूज24 के साथ…

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates

विज्ञापन

नमस्कार, आज शुक्रवार 9 मई का दिन है। खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की बड़ी खबर भारत-पाकिस्तान तनाव से जुड़ी है। भारत और पाकिस्‍तान के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। भारतीय सेना के पराक्रम के आगे पाकिस्‍तान को लगातार मुंह की खानी पड़ रही है। बावजूद इसके पाकिस्‍तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार, भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर तीनों सेना प्रमुखों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास बैठक हुई। इससे थोड़ी देर पहले ऑपरेशन सिंदूर पर MEA और सेना की प्रेस ब्रीफिंग की गई। इस दौरान MEA और सेना की प्रेस ब्रीफिंग में भारतीय सेना द्वारा जानकारी दी गई कि पाकिस्तानी सेना ने आधी रात सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की कोशिश की। साथ ही पाकिस्तान सेना ने नियंत्रण रेखा पर भारी हथियारों से गोलीबारी भी की। दिनभर की बड़ी खबरों के लिए बने रहें न्यूज24 के साथ…

 

Advertisment

 

This is for empty state

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ