भजन लाल शर्मा ने ली राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ, दीया कुमारी और प्रेम चंद बैजवा डिप्टी सीएम बने

राजस्थान में आज मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ जिसमें भजन लाल शर्मा ने मुख्यमंत्री और दीया कुमारी व प्रेम चंद बैजवा ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उधर, संसद की सुरक्षा में चूक को लेकर विपक्ष का आक्रामक रुख आज भी देखने को मिल रहा है। दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट ने महुआ मोइत्रा के मामले में सुनवाई टाल दी है। यहां पढ़िए समारोह से लेकर देश में होने वाली हर बड़ी घटना के लाइव अपडेट्स…

Prime Minister Narendra Modi along with newly elected Rajasthan CM Bhajanlal Sharma and Deputy CMs Diya Kumari and Prem Chand Bairwa

Prime Minister Narendra Modi along with newly elected Rajasthan CM Bhajanlal Sharma and Deputy CMs Diya Kumari and Prem Chand Bairwa

राजस्थान में शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। यहां पहली बार विधायक बने भजन लाल शर्मा ने सीएम पद की शपथ ली। इसके अलावा दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। राज्यपाल कलराज मिश्रा ने इन्हें शपथ दिलाई। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

विज्ञापन

बता दें कि प्रदेश की 199 सीटों पर हुए हालिया विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 115 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं कांग्रेस के खाते में 69 सीटें आई थीं। इसमें भजन लाल शर्मा सांगानेर से, दीया कुमारी विद्याधर नगर से और प्रेमचंद बैरवा दूदू विधानसभा सीट से जीते थे। तीनों नेताओं को ये पद देने का ऐलान मंगलवार को हुई विधायक दल की बैठक में लिया गया था।

विज्ञापन

LIVE UPDATES

दीया कुमारी और प्रेम चंद बैजवा बने डिप्टी सीएम

भजन लाल शर्मा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद दीया कुमारी और प्रेम चंद बैजवा ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

भजन लाल शर्मा ने ली सीएम पद की शपथ

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने पद की शपथ ले ली है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने उन्हें शपथ दिलाई। अब डिप्टी सीएम दीया कुमारी शपथ ले रही हैं।

समारोह में पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी राजस्थान में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंच गए हैं। यहां भजन लाल शर्मा मुख्यमंत्री और दीया कुमारी व प्रेम चंद बैरवा उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

तीन जनवरी को होगी महुआ मोइत्रा के मामले में सुनवाई

लोकसभा से निष्कासित की गईं तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आज की सुनवाई टाल दी है। अब सुनवाई तीन जनवरी को करने का फैसला लिया गया है। जस्टिस संजीव खन्ना ने कहा है कि हमने फाइल पढ़ी नहीं है और इसे पढ़ने के बाद ही कोई फैसला लेंगे। बता दें कि मोइत्रा ने अपने निष्कासन के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा मंच पर पहुंचे

राजस्थान के नए उप मुख्यमंत्री घोषित किए गए प्रेम चंद बैरवा और दीया कुमारी शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर मंच पर पहुंच गए हैं जहां थोड़ी ही देर में कार्यक्रम शुरू होगा।

मंच पर पहुंचे शाह-नड्डा समेत कई मंत्री

राजस्थान की नई सरकार थोड़ी ही देर में शपथ ग्रहण करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई वरिष्ठ नेता मंच पर पहुंच चुके हैं।

जयपुर पहुंचे पीएम मोदी

राजस्थान की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जयपुर पहुंच गए हैं। यहां भजन लाल शर्मा मुख्यमंत्री और दीया कुमारी व प्रेम चंद बैरवा उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

watch | PM Narendra Modi arrives at Jaipur airport to attend the swearing-in ceremony of Bhajanlal Sharma as the new chief minister of Rajasthan

Diya Kumari and Prem Chand Bairwa will also be sworn in as deputy chief ministers of the state. pic.twitter.com/fLHC9WA7CY
— ANI (@ANI) December 15, 2023

समारोह स्थल पहुंचीं वसुंधरा राजे

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वसुंधरा राजे भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंच गई हैं। वसुंधरा राजे दो बार प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं और इस बार भी उन्हें इस पद के लिए अहम दावेदार माना जा रहा था। लेकिन भाजपा ने यह पद भजन लाल शर्मा को दिया।

नितिन गडकरी पहुंचे जयपुर

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी जयपुर पहुंच गए हैं। जहां शपथ ग्रहण समारोह होना है वहां मंच पर नेता पहुंच रहे हैं। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत समेत कई नेता मंच पर मौजूद हैं।

समारोह में पहुंचे पूर्व सीएम गहलोत

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत भी भजन लाल शर्मा के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। यहां दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा भी उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

जयपुर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी भजन लाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने के लिए जयपुर पहुंच चुके हैं। दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा भा उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

ये नेता भी होंगे कार्यक्रम में शामिल

शपथ ग्रहण समारोह शुरू होने से पहले राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केपी विश्वनाथन का निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री केपी विश्वनाथन का शुक्रवार को 83 साल की आयु में निधन हो गया। वह साल 1991- 1994 और 2004-2005 तक वन एवं वन्यजीव मंत्री रहे थे।

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम मौर्य पहुंचे जयपुर

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी जयपुर पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने कहा कि आद भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में यहां भाजपा की सरकार का गठन होगा। मैं मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्रियों और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामना देता हूं।

केसीआर को मिली अस्पताल से छुट्टी

तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री और बीआरएस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केसीआर को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वह सात दिसंबर को अपने फार्म हाउस में गिर गए थे जिसके बाद हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में उनकी सर्जरी हुई थी।

भजन लाल के पिता बोले- सब भगवान की लीला

भजन लाल शर्मा के पिता किशन स्वरूप शर्मा ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं, सब भगवान की लीला है। बता दें कि भजन लाल का शपथ ग्रहण समारोह थोड़ी ही देर में शुरू होगा।

सुशासन के लिए जाना जाएगा राजस्थान: मोहन यादव

मध्य प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री मोहन यादव भी जयपुर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान महाराणा प्रताप की भूमि है और इसे सुशासन के लिए जाना जाएगा। उन्होंने भजन लाल शर्मा को शुभकामनाएं दीं।

राज्यसभा की कार्यवाही भी स्थगित हुई

राज्यसभा की कार्यवाही भी दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। चेयरमैन ने सदन के नेता और विपक्ष के नेता से अपने चैंबर में मिलने के लिए कहा है।

विपक्ष की नारेबाजी, लोकसभा दो बजे तक स्थगित

बुधवार को संसद की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर विपक्षी नेता शांत नहीं हो रहे हैं। शुक्रवार को इसे लेकर लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने फिर नारेबाजी की जिसके चलते सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इसे लेकर गुरुवार को 13 विपक्षी लोकसभा सांसद बाकी बचे शीतकालीन सत्र से निलंबित कर दिए गए थे।

उत्तराखंड के सीएम धामी पहुंचे जयपुर

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी जयपुर पहुंच गए हैं। उनसे पहले गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए जयपुर पहुंच चुके हैं।

क्या बोलीं भजन लाल शर्मा की मां

भजन लाल शर्मा की मां गोमती देवी ने कहा है कि जनता ने उन्हें बहुत प्यार दिया है। मैं पीएम मोदी को धन्यवाद कहना चाहती हूं। राज्य का विकास होना चाहिए।

दीया कुमारी और बैरवा लेंगे डिप्टी सीएम पद की शपथ

दीया कुमारी ने विद्याधर नगर से जीत हासिल की थी जबकि प्रेमचंद बैरवा को दूदू सीट पर जीत मिली थी। दोनों को भाजपा ने उप मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है। ये दोनों नेता भी आज पद की शपथ लेंगे।

पहली बार विधायक बने हैं शर्मा

भजन लाल शर्मा सांगानेर से विधायक हैं। उन्होंने पहली बार विधायकी का चुनाव लड़ा था और 48,000 से ज्यादा मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। उन्हें एक लाख 45 हजार 162 वोट मिले थे जबकि कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पेंद्र भारद्वाज के खाते में 97,081 वोट आए थे।

माता-पिता के पैर धोकर लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले भजन लाल शर्मा ने जयपुर में अपने माता-पिता के पैर धोकर का आशीर्वाद लिया।

जयपुर पहुंचे गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाजपा नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी जयपुर पहुंच गए हैं।

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे पहुंचे जयपुर

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए जयपुर पहुंच गए हैं। उन्होंने भजन लाल शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि जनता ने कांग्रेस की गारंटियों को खारिज किया है और पीएम मोदी की गारंटियों को स्वीकार किया है। जनता 2024 के चुनाव में पीएम मोदी को फिर से चुनने का मन बना चुकी है।

सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए

रामनिवास बाग में स्थित ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसी के सामने तीनों नेता पद की शपथ लेंगे। यहां भारी भीड़ जुटने की संभावना है।

अपने गुरु का आशीर्वाद लेने पहुंचे शर्मा

शपथ ग्रहण करने से पहले भजन लाल शर्मा जयपुर में आचार्य मृदुल शास्त्री से आशीर्वाद लेने पहुंचे। उन्होंने कहा कि मैंनें संतों और गुरु जी का आशीष लिया है... हम प्रधानमंत्री मोदी की गारंटियों को राज्य के हर नागरिक तक पहुंचाएंगे।

भाजपा के कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ और दिग्गज नेता शामिल होंगे।

11 बजे शुरू होगा शपथ ग्रहण कार्यक्रम

मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह प्रदेश की राजधानी जयपुर में स्थित रामनिवास बाग में होगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ