Aaj Ki Taaza Khabar: पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, 14 तहसीलदारों को किया सस्पेंड

Today News Headlines: क्या आपराधिक मामलों में दोषी सांसदों और विधायकों के चुनाव लड़ने पर हमेशा के लिए बैन लगना चाहिए? इस मुद्दे पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सेमीफाइनल आज खेला जाएगा। भाजपा की बिहार इकाई की बैठक आज होगी, जिसमें नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा।

Breaking News Live Update

Breaking News in Hindi Today: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज से मैक्सिको और कनाडा में 25% टैरिफ लागू हो गया है। वहीं अमेरिका में 2 अप्रैल से बाहरी उत्पादों पर टैरिफ लागू हो जाएगा। रूस और यूक्रेन के बीच एक महीने के लिए युद्धविराम का प्रस्ताव दिया गया है, लेकिन जेलेंस्की ने कहा है कि बिना सुरक्षा गारंटी कोई बात नहीं होगी।

विज्ञापन

भारतीय सेना सिलीगुड़ी कॉरिडोर (चिकन नेक) की सुरक्षा मजबूत करने में जुटी है और इसके लिए टी-90 टैकों के साथ बड़ा अभ्यास किया जा रहा है। जर्मनी में एक शख्स ने भीड़ पर कार चढ़ा दी। हादसे में 2 लोगों की मौत हुई है। बसपा चीफ मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निकाल दिया है। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए जुड़े रहें News24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, 14 तहसीलदारों को किया सस्पेंड

पंजाब सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 तहसीलदारों को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई तहसीलदारों द्वारा सेल्स डीड रजिस्टर करने से मना करने के बाद हुई है।

चौथी भारत-वियतनाम नीति नियोजन वार्ता नई दिल्ली में हुई आयोजित, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

चौथी भारत-वियतनाम नीति नियोजन वार्ता आज नई दिल्ली में आयोजित की गई। MEA के संयुक्त सचिव (नीति नियोजन एवं अनुसंधान) रघुराम एस और MOFA वियतनाम के नीति नियोजन विभाग के महानिदेशक ले दिन्ह तिन्ह ने भू-राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की है।

बातचीत के दौरान दोनों पक्षों ने विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार साझा किया, इसमें इंडो-पैसिफिक में विकास, बहुपक्षीय संस्थानों की कार्यप्रणाली और ग्लोबल साउथ की विकास प्राथमिकताएं शामिल हैं। बैठक के बाद महानिदेशक ले दीन्ह तिन्ह के नेतृत्व में वियतनामी प्रतिनिधिमंडल ने विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व) जयदीप मजूमदार से मुलाकात की।

5 मार्च को होगी इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन में छात्रों की एडमिशन की प्रकिया- दिल्ली शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री आशीष सूद का कहना है कि 5 मार्च को दोपहर 2:30 बजे शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए इकोनॉमिकल वीकर सेक्शन (EWS) के बच्चों के एडमिशन हेतु कम्प्यूटर के माध्यम से पहले ड्रॉ ऑफ लॉट्स की प्रक्रिया शिक्षा विभाग के कॉन्फ्रेंस रूम पुराने सचिवालय में की जाएगी। यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और इसे अभिभावकों व मीडिया के सामने संपन्न किया जाएगा

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सेक्स सीडी कांड में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बड़ी राहत

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सेक्स सीडी कांड में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बड़ी राहत मिली है। भूपेश बघेल को सेक्स सीडी कांड से बरी कर दिया गया है। सीबीआई कोर्ट ने उनपर लगीं सभी धाराएं हटा ली हैं। कोर्ट से राहत मिलने के बाद भूपेश बघेल ने X पर लिखा-सत्यमेव जयते!

ओडिशा सरकार ने पंचायती राज दिवस समारोह को किया रद्द, BJD ने की आलोचना

ओडिशा सरकार ने पांच मार्च को मनाये जाने वाले पंचायती राज दिवस समारोह को रद्द कर दिया है। इस पर बीजू जनता दल (बीजद) की तरफ से भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर तीखा हमला बोला गया है। BJD ने इसे "राजनीति से प्रेरित" करार दिया और आरोप लगाया कि इसका उद्देश्य बीजू पटनायक की विरासत को मिटाना है।

पंजाब सरकार के खिलाफ कल प्रदर्शन करेंगे किसान नेता, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

पंजाब में किसान बुधवार को प्रदर्शन करने वाले हैं। किसान चंडीगढ़ पहुंचने वाले हैं। इससे पहले पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। चंडीगढ़ और मोहाली के साथ लगते सारे सेक्टर बंद कर दिए गए हैं। इसके साथ ही कई रूट को डायवर्ट कर दिया गया है। लोगों से अपील की गई है कि डाइवर्ट किए गए रास्तों का इस्तेमाल करें।

महाराष्ट्र : पुणे की कंपनी में लगी आग, पहुंची फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां

कात्रज -गुजरवाड़ी रोड, साई औद्योगिक क्षेत्र में कंपनी में आग लग गई है। फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग बुझाने का काम शुरू हो गया है।

फायरवर्क्स फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग

तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में शिवकाशी के पास कृष्णा फायरवर्क्स फैक्ट्री के गोदाम में आग लग गई; घटना में कोई घायल या जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

watch | Tamil Nadu | Fire breaks out in the warehouse of Krishna Fireworks factory near Sivakasi in Virudhunagar district; no injuries or loss of life in the incident.

(Source: Fire Department) pic.twitter.com/FAxVqoxEJl
— ANI (@ANI) March 4, 2025

महाराष्ट्र विधानसभा की कार्यवाही स्थगित

औरंगज़ेब के मुद्दे पर महाराष्ट्र विधानसभा की कार्यवाही हंगामे के बाद दिनभर के लिए स्थगित हो गई है। अबू आज़मी द्वारा औरंगज़ेब के समर्थन में दिए गए बयान का असर महाराष्ट्र विधानसभा में दिखा। पहले सदन की कार्रवाई पहले 10 मिनट, दूसरी बार 30 मिनट तो तीसरी बार दिनभर के लिए स्थगित हो गई। अब कल सुबह 11 बजे सदन लगेगा।

दिल्ली विधानसभा में मनजिंदर सिरसा का बयान

दिल्ली विधानसभा सदन में पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि मार्च 2026 तक दिल्ली से कूड़े का पहाड़ खत्म हो जाएगा। दिल्ली में अब लगातार प्रदूषण में कमी दिखेगी, क्योंकि भाजपा सरकार प्रदूषण बढ़ने की जड़ पर काम कर रही है। कूड़े के पहाड़ की ऊंचाई लगातार कम हुई है। बैम्बू के 50000 प्लांट्स लगाए जाएंगे। पहाड़ खत्म होगा तो जमीन और समतल हो जाएगी, फिर यहां प्लांट लगाकर ग्रीन एरिया बनाया जाएगा।

भाजपा को नया अध्यक्ष मिलने में होगी देरी

भाजपा को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने में देरी का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि आरएसएस प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद ही नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलेगा। 21 से 23 मार्च तक बेंगलुरु में आरएसएस की प्रतिनिधि सभा की बैठक होनी है। इसके बाद अप्रैल में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद की बैठक होगी, जिसमें भाजपा अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगेगी।

शरद पवार के पोते को हाईकोर्ट का समन

बॉम्बे हाईकोर्ट की औरंगाबाद बेंच ने शरद पवार के पोते और विधायक रोहित पवार को समन जारी किया है, क्योंकि भाजपा नेता राम शिंदे ने 2024 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में करजात-जामखेड सीट से रोहित पवार की जीत को चुनौती दी है। राम शिंदे की याचिका में आरोप लगाया गया है कि पवार ने अपनी कंपनी के कर्मचारियों के जरिए पैसे बांटे और वोटरों को रिश्वत दी। इसका एक वीडियो भी सामने आया था, जिसके बाद FIR दर्ज हुई थी।चुनाव में जानबूझकर कई 'राम शिंदे' नाम के उम्मीदवार खड़े किए गए। इसमें राम नारायण शिंदे और राम प्रभु शिंदे का नाम शामिल है। कोर्ट ने सभी उम्मीदवारों को समन जारी करके अगली सुनवाई 27 मार्च को तय की है।

अयोध्या में राम मंदिर में दर्शन का समय बढ़ा दिया गया है और अब मंदिर सुबह 7 बजे की बजाय एक घंटा पहले सुबह 5 बजे से ही खुल जाएगा। राम मंदिर ट्रस्ट के मीडिया प्रभाग ने यह जानकारी दी। राम मंदिर में दर्शन की नई समय सारणी में संशोधित आरती का समय भी शामिल है और यह सोमवार से ही लागू हो गया। अब भक्त श्रृंगार आरती के बाद सुबह 6:30 बजे से 11:50 बजे तक मंदिर में प्रवेश कर सकते हैं। इसके बाद राजभोग आरती के लिए मंदिर दोपहर 12 बजे बंद हो जाएगा। दर्शन का समय दोपहर एक बजे से शाम 6:50 बजे तक फिर से शुरू होगा, जिसके बाद शाम 7 बजे संध्या आरती होगी।

भाजपा को अप्रैल में मिलेगा नया अध्यक्ष

अप्रैल के दूसरे हफ्ते में भाजपा को नया अध्यक्ष मिल जाएगा, क्योंकि भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक अप्रैल के दूसरे हफ्ते में होगी। 18 से 20 अप्रैल के बीच भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक हो सकती है। यह बैठक बेंग्लुरु में होने की संभावना जताई जा रही है, जिसमें भाजपा के नए अध्यक्ष के नाम पर आधिकारिक मुहर लग सकती है।

दिल्ली के ज्योति नगर में ताबड़तोड़ फायरिंग

दिल्ली के ज्योति नगर में आपसी रंजिश में 2 गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, जिसमें 5 लोग घायल हो गए। पुलिस थाना ज्योति नगर में फोन करने वाले ने बताया कि उसके बेटे को अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मार दी है। जब पुलिस टीम मीत नगर के एसओसी यानी शक्ति ग्रेडन, गली नंबर 1 पर पहुंची तो पुलिस टीम ने देखा कि 2 गुटों के बीच फायरिंग हुई थी, जिसमें 5 व्यक्ति घायल हो गए थे। सभी घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। टीमों द्वारा कुछ खाली कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस थाना ज्योति नगर में मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

जर्मनी में ड्राइवर ने भीड़ पर चढ़ा दी कार

जर्मनी के मैनहेम में एक ड्राइवर ने भीड़ पर कार चढ़ा दी और लोगों को कुचल दिया। हादसे में 2 लोगों की मौत हुई है। आरोपी ने 40 साल के जर्मन नागरिक को गिरफ्तार कर लिया है। वह राइनलैंड-पैलेटिनेट राज्य का रहने वाला है। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस ने इसे अभी हमला नहीं माना है, लेकिन हिंसक घटना में कार का इस्तेमाल हुआ है। इसलिए पुलिस मामले में कड़ी कार्रवाई करेगी।

देशों में आज से लागू हो जाएगा टैरिफ

मैक्सिको और कनाडा के सामान पर आज से 25% टैरिफ लागू हो गया है, जिसकी घोषणा खुद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की। वहीं अमेरिका में 2 अप्रैल से बाहरी उत्पादों पर टैरिफ लागू होगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट लिखी कि अमेरिका के अंदर बेचे जाने वाले कृषि उत्पाद बनाने शुरू करने के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि 2 अप्रैल से बाहरी उत्पादों पर टैरिफ लागू हो जाएगा, जिससे वे चीजें महंगी हो जाएंगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ