Breaking News: संभल हिंसा केस की जांच के लिए फिर आएगी तीन सदस्यीय टीम

aaj kee taaja khabar: महाकुंभ में आज मौनी अमावस्या पर दूसरा अमृत स्नान भगदड़ के कारण रद्द कर दिया गया है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी है। दिल्ली चुनाव को लेकर आज पीएम मोदी पहली रैली को संबोधित करेंगे। ऐसे ही दिनभर की बड़ी खबरों के लिए बने न्यूज24 के साथ…

Breaking News Live Update

Breaking Latest News in Hindi: नमस्कार, आज 29 जनवरी बुधवार का दिन है। खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की बड़ी खबर महाकुंभ से जुड़ी है। प्रयागराज महाकुंभ में मंगलवार को 4.64 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे। इससे पहले मकर संक्रांति पर 4.20 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे। 13 जनवरी से अब तक करीब 15 करोड़ लोग संगम में डुबकी लगा चुके हैं। आज मौनी अमावस्या के दूसरे अमृत स्नान को भगदड़ के बाद रद्द कर दिया गया है। पीएम मोदी आज उत्तर पूर्वी दिल्ली के यमुना खादर में रैली करेंगे। इलेक्शन का शेड्यूल अनाउंस होने के बाद यह पीएम मोदी की पहली रैली होगी। दिल्ली में बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी होगी। इसके साथ ही 76वें गणतंत्र दिवस का आधिकारिक समापन हो जाएगा। दिनभर की बड़ी खबरों के लिए बने न्यूज24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

यमुनानगर में अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव-2025 शुरू

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यमुनानगर जिले के आदि बद्री में अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव-2025 का शुभारंभ किया है। उन्होंने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी किया।

संभल हिंसा केस की जांच के लिए फिर आएगी तीन सदस्यीय टीम

उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा की जांच के लिए फिर जांच आयोग की तीन सदस्यीय टीम आएगी। एसपी और डीएम समेत कई अधिकारियों के बयान टीम दर्ज कर सकती है। गुरुवार को कुछ अन्य लोगों के भी बयान दर्ज किए जा सकते हैं। सुबह 10 बजे संभल के सर्किट हाउस में टीम पहुंचेगी।

गोवा में होगा 10वें विज्ञान फिल्म महोत्सव का आयोजन

गोवा में 10वें विज्ञान फिल्म महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि विज्ञान परिषद और गोवा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से हर साल यहां महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस बार 10वें संस्करण का आयोजन वैज्ञानिक डॉ. एम स्वामीनाथन के नाम पर होगा। यह कार्यक्रमा 4 दिन चलेगा।

26 जनवरी की परेड में त्रिपुरा की झांकी रही सेकंड

गणतंत्र दिवस पर त्रिपुरा की झांकी ने कर्तव्य पथ परेड में दूसरा स्थान हासिल किया है। सीएम माणिक साहा ने बताया कि यह खुशी और गर्व की बात है। त्रिपुरा ने पूर्वोत्तर राज्यों में शानदार उपलब्धि हासिल की है।

शिमला पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 17 नशा तस्कर गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश में पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। शिमला के एसपी संजीव कुमार ने बुधवार को बताया कि हमने मिशन क्लीन के तहत अपने जिले में ड्रग सप्लाई के काम में शामिल एक अंतरराज्यीय गिरोह को अरेस्ट किया है। पुलिस ने 17 गिरफ्तारियां की हैं और पिछले 24 घंटों में 9 गिरफ्तारियां की गई हैं।

watch | Shimla, Himachal Pradesh | SP Sanjeev Kumar says, "... We have busted an interstate gang involved in drug supply operations in our districts under the mission Mission Clean. We have made 17 arrests and 9 arrests have been made in the last 24 hours... This is a huge… pic.twitter.com/fKoyVLZBKP
— ANI (@ANI) January 29, 2025

पुष्कर धामी ने रमेश बिधूड़ी के लिए मांगे वोट

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को कालकाजी सीट पर चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने दक्षिणी दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी के पक्ष में आयोजित जनसभा में भाग लेकर वोटों की अपील की।

विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट समारोह, प्रेसिडेंट मुर्मू और पीएम मोदी मौजूद

विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट समारोह चल रहा है। रिट्रीट समारोह देखने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य नेता यहां मौजूद हैं।

आंबेडकर की मूर्ति को खंडित करने के मामले में अठावले ने की कार्रवाई की मांग

पंजाब के अमृतसर में डॉ. बीआर आंबेडकर की मूर्ति को खंडित करने के मामले में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि बाबासाहेब आंबेडकर ने दलितों की भलाई के लिए काम किया। मामले की जांच होनी चाहिए और यह पता लगाया जाना चाहिए कि दोषी कौन हैं?

मिल्कीपुर उपचुनाव में शिवपाल यादव ने किया जीत का दावा

मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को इटावा में बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि सपा मिल्कीपुर चुनाव जीतेगी। सरकार निष्पक्ष चुनाव नहीं कराना चाहती, लेकिन फिर भी हम जीतेंगे।

रेप मामले में कांग्रेस सांसद की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने रेप के मामले में सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। ये याचिका कोर्ट नंबर 11 में न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान की पीठ में सूचीबद्ध थी। सांसद के खिलाफ आईपीसी की धारा-64, 351(3) और 127(2) बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता अतुल वर्मा ने पक्ष रखा, जबकि राज्य सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता विनोद कुमार शाही और पीड़िता की ओर से भारत सरकार की वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. पूजा सिंह ने पैरवी की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और अपराध की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया। ये मामला सीतापुर से सांसद राकेश राठौर के खिलाफ दर्ज गंभीर आरोपों से जुड़ा है।

दिल्ली चुनाव में प्रचार के लिए पहुंचे पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार किया। उन्होंने जय विहार में नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नीलम पहलवान के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

आपदा वाले हार के डर से कुछ भी बोल रहे- पीएम मोदी

दिल्ली में एक जनसभा के दौरान पीएम मोदी ने कहा, "आपदा वालों की लुटिया यमुना में ही डूबेगी। आपदा वालों का कहना है कि हरियाणा के लोग दिल्ली भेजे जाने वाले पानी में ज़हर मिला देते हैं। यह सिर्फ़ हरियाणा का ही नहीं बल्कि सभी भारतीयों का अपमान है। हमारा देश ऐसा है जहाँ पीने का पानी उपलब्ध कराना एक अच्छा काम माना जाता है। हारने का इतना डर ​​है कि वे कुछ भी बोल रहे हैं। मुझे यकीन है कि दिल्ली ऐसी बातें करने वालों को सबक सिखाएगी। आपदा वालों की लुटिया यमुना में ही डूबेगी।

वह दो राज्यों को आपस में लड़ाना चाहते हैं- प्रवेश वर्मा

नई दिल्ली विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने कहा वह दो राज्यों को आपस में लड़ाना चाहते हैं, उन्होंने बहुत बड़ा अपराध किया है। चुनाव आयोग ने उन्हें रात 8 बजे तक का समय दिया है, अगर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाते हैं तो उनका नामांकन रद्द किया जाना चाहिए।

भाजपा सभी वादे पूरे करेगी- PM मोदी

दिल्ली में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 8 फरवरी के बाद दिल्ली में बनने वाली भाजपा सरकार अपने सभी वादों को समयबद्ध तरीके से पूरा करेगी। यह मोदी की गारंटी है।

पीएम मोदी ने घोंडा के यमुना खादर में चुनावी रैली को संबोधित किया

पीएम ने कहा, आज की चुनावी रैली को संबोधित करने से पहले मैं महाकुंभ में हुई दर्दनाक दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। कई लोग घायल हुए हैं। मैं लगातार उत्तर प्रदेश सरकार के संपर्क में हूं। कुछ समय के लिए पवित्र स्नान की प्रक्रिया बाधित हुई थी, लेकिन अब कुछ घंटों से यह सुचारू रूप से चल रही है।

चुनाव से पहले दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

दिल्ली में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही नॉर्थ-वेस्ट जिला पुलिस ने सख्त अभियान चलाया है। चुनाव आयोग की गाइडलाइंस के तहत अवैध शराब, ड्रग्स, बेहिसाब कैश, हथियारों और जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान कई संदिग्ध गिरफ्तार हुए और भारी मात्रा में नकदी, शराब, नशीले पदार्थ और हथियार बरामद किए गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1.50 करोड़ रुपये कैश बरामद किया है। पुलिस ने तीन अलग-अलग जगहों पर नाकेबंदी (पिकेट चेकिंग) के दौरान छह लोगों को पकड़ा और ₹1,50,60,000/- कैश जब्त किया। यह पैसा बिना किसी वैध दस्तावेज के ले जाया जा रहा था।

झांसी में आग से कई दुकानें जलकर खाक

झांसी के कस्तूरबा नगर मार्केट में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। सबसे पहले दो दुकानों से धुआं उठता दिखा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

ताहिर हुसैन बोला- सिसोदिया भी जेल गए, आप ने उनको क्यों नहीं निकाला

दिल्ली की मुस्तफाबाद सीट से एआईएमआईएम ने ताहिर हुसैन को उम्मीदवार बनाया है। इस बीच चुनाव प्रचार के लिए पैरोल पर तिहाड़ से बाहर हुसैन ने आप पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा सिसोदिया भी जेल गए, पार्टी ने उनको क्यों नहीं निकाला?

प्रचार के लिए जेल से बाहर आया ताहिर हुसैन

दिल्ली दंगों का आरोपी ताहिर हुसैन तिहाड़ जेल से कस्टडी पर बाहर आया है। बता दें कि ताहिर हुसैन 5 साल बाद तिहाड़ जेल से पहली बार बाहर आया है। ताहिर को ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने मुस्तफाबाद सीट से मैदान में उतारा है।

श्रद्धालुओं की जांच के लिए घुड़सवार पुलिस को आदेश

प्रयागराज महाकुंभ मेले के डीआईजी वैभव कृष्ण ने त्रिवेणी संगम घाट पर श्रद्धालुओं की जांच के लिए घुड़सवार पुलिस को आदेश दिया।

कांग्रेस ने महाकुंभ भगदड़ को लेकर साधा निशाना

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट किया, प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ के कारण कई लोगों की मौत और कई के घायल होने की खबर बेहद दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। इस दुखद घटना के लिए कुप्रबंधन और प्रशासन का आम श्रद्धालुओं के बजाय वीआईपी मूवमेंट पर विशेष ध्यान जिम्मेदार है। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से अनुरोध करता हूं कि वे प्रभावित परिवारों की मदद करें।

वक्फ पर जेपीसी की बैठक के लिए पहुंचे सांसद

वक्फ संशोधन विधेयक पर जेपीसी की बैठक के लिए पहुंचे सांसद।

सुबह 6 बजे तक 1.75 करोड़ लोगों ने पवित्र स्नान किया

मौनी अमावस्या पर त्रिवेणी में पवित्र स्नान करने के लिए महाकुंभ क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। आज सुबह 6 बजे तक 1.75 करोड़ लोगों ने पवित्र स्नान किया है; यूपी सरकार के अनुसार 28 जनवरी तक कुल 19.94 करोड़ लोग पवित्र स्नान कर चुके हैं।

मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने क्षिप्रा नदी में डुबकी लगाई

मौनी अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं ने क्षिप्रा नदी में पवित्र डुबकी लगाई और उज्जैन में पूजा-अर्चना की।

अमेठी में बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़

अमेठी में मंगलवार देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार को रोकना चाहा तो बदमाश भागने लगा। पुलिस को देख बदमाश ने फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने बचाव में बदमाश के पैर में गोली मार दी। फिलहाल घायल बदमाश का हाॅस्पिटल में इलाज चल रहा है। घायल बदमाश का नाम नितिन है। उसके खिलाफ अमेठी और रायबरेली के थानों में कई मुकदमे दर्ज है।

भगदड़ के बाद पीपा पुल खोला गया

महाकुंभ में भगदड़ के बाद पीपा पुल खोल दिया गया है। इससे पहले प्रशासन ने ऐहतियात बरतते हुए पीपा पुल बंद कर दिए थे।

पीएम मोदी ने दूसरी बार सीएम योगी से बात की

प्रधानमंत्री मोदी ने एक घंटे में दूसरी बार यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से बात की है। वह महाकुंभ के हालात पर लगातार नजर रख रहे हैं।

सीएम मोहन यादव जापान रेलवे कंपनी के चेयरमैन से मिले

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने टोक्यो में कीडानरेन में दक्षिण एशिया समिति के अध्यक्ष और ईस्ट जापान रेलवे कंपनी के चेयरमैन युजी फुकासवा से मुलाकात की।

लखनऊ में कंटेनर हादसा, 3 की मौत

यूपी के लखनऊ में इटौंजा थाना अंतर्गत मंगलवार रात बड़ा हादसा हो गया। यहां पेप्सी से लदा कंटेनर अनियंत्रित होकर पास में बने मार्केट में घुस गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव अभियान शुरू किया। हादसे में अब तक तीन लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं दो गंभीर घायलों को इलाज के लिए केजीएमयू में भेजा गया है।

इसरो ने 100वां GSLV- F15 मिशन लांच किया

इसरो ने श्रीहरिकोटा से अपना 100वां जीएसएलवी-एफ 15 मिशन लांच किया। इसरो ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ