Bengaluru Schools Bomb Threat: दिल्ली के बाद बेंगलुरु के 40 स्कूलों को भी आज बम से उड़ाने की धमकी मिली है। आज सुबह स्कूल प्रशासन को धमकी भरे ईमेल मिले तो सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने बम और डॉग स्कवायड के साथ स्कूलों का कोना-कोना खंगाला, लेकिन जांच में अभी तक कोई विस्फोटक या संदिग्ध चीज नहीं मिली। पुलिस ने धमकी भरे ईमेल भेजने वाले का पता लगाना शुरू कर दिया है। राजराजेश्वरी नगर और केंगेरी समेत कई इलाकों के स्कूलों को आज ईमेल भेजकर धमकाया गया।
यह भी पढ़ें:ताजमहल को RDX से उड़ाने की धमकी, केरल से ईमेल मिलते ही आगरा पुलिस में हड़कंप
क्या लिखा था ईमेल में?
बता दें कि स्कूल के अंदर बम सब्जेक्ट के साथ roadkill 333@atomicmail.io नामक ईमेल आईडी से ईमेल भेजा गया है। ईमेल में दावा किया गया है कि स्कूल के क्लासरूम में ट्राइनाइट्रोटोल्यूइन (TNT) से बने विस्फोटक लगे हैं। प्लास्टिक के थैलों में विस्फोटक छिपाए गए हैं, जो किसी भी वक्त फट जाएंगे। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद बेंगलुरु पुलिस अलर्ट हो गई। स्कूलों के बाहर पुलिस की टीमें तैनात करके सर्च ऑपरेशन चलाया गया। स्कूल के सभी कमरे, प्ले ग्राउंड और ऑफिस को खाली कराकर जांच की गई।
दिल्ली के 20 स्कूलों को मिली धमकी
आज 18 जुलाई को दिल्ली के भी 20 से ज्यादा स्कूलों को धमकी मिली है। आज जिन स्कूलों को धमकी भरे ईमेल आए, उनमें सेंट थॉमस स्कूल (द्वारका), गुरु नानक पब्लिक स्कूल (रोहिणी), GD गोयनका (द्वारका), द्वारका इंटरनेशनल स्कूल, रिचमंड स्कूल (पश्चिम विहार), और अभिनव पब्लिक स्कूल (रोहिणी सेक्टर 3) शामिल हैं। इससे पहले 14 से 16 जुलाई 2025 के बीच 3 दिन लगातार कुल 9 स्कूल और एक कॉलेज (सेंट स्टीफन्स कॉलेज) को धमकी भरा ईमेल मिला।
14 जुलाई को 3 स्कूलों नेवी चिल्ड्रन स्कूल (चाणक्यपुरी), CRPF स्कूल (रोहिणी), और CRPF स्कूल (द्वारका सेक्टर 16) को धमकी मिली। 15 जुलाई को सेंट थॉमस स्कूल (द्वारका) और सेंट स्टीफन्स कॉलेज को धमकी मिली। 16 जुलाई को 5 स्कूलों सेंट थॉमस स्कूल (द्वारका, दूसरी बार), वसंत वैली (वसंत कुंज), मदर्स इंटरनेशनल (हौज खास), रिचमंड ग्लोबल (पश्चिम विहार) और सरदार पटेल विद्यालय (लोदी एस्टेट) को बम से उड़ाने की धमकी मिली।
यह भी पढ़ें:केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, मोहम्मद मिराज को समस्तीपुर से पुलिस ने दबोचा
गोल्डन टेंपल को भी मिली थी धमकी
बता दें कि अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब को भी बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। 14 जुलाई 2025 से 17 जुलाई के बीच 5 धमकियां गोल्डन टेंपल को मिलीं। धमकी भरे ईमेल शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) को भेजे गए थे। ईमेल में गोल्डन टेंपल को RDX से विस्फोट करके उड़ाने की धमकी लिखी थी।
धमकी मिलने के बाद पंजाब पुलिस, BSF और डॉग स्क्वायड ने गोल्डन टेंपल का कोना-कोना खंगाला, लेकिन कुछ संदिग्ध नहीं मिला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, DGP गौरव यादव और SGPC के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने धमकियों को गंभीरता से लिया। पुलिस को धमकी भेजने वालों का कनेक्शन तमिलनाडु से मिला है। अमृतसर पुलिस और साइबर क्राइम सेल धमकी भेजने वालों का सुराग लगाने में जुटे हैं।
संबंधित खबरें
EC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
11 mins agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
40 mins agoदिल्ली-NCR में रातभर बरसे बादल, ठंडा हुआ मौसम तो घटा AQI
41 mins agoLIVE: : : PM आज गुजरात जाएंगे, किसान सम्मान निधि योजना की किस्त जारी करेंगे
54 mins agoखरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
8 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
8 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
9 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
10 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
10 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines