हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

विस्तारा की फ्लाइट में बम की धमकी के बाद मचा हड़कंप, विमान में सवार थे 177 यात्री

Bomb Threat in Vistara Delhi Srinagar Flight: दिल्ली से श्रीनगर जा रही विस्तारा की उड़ान में बम की धमकी मिलने के बाद फ्लाइट को श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया गया। इसके बाद उड़ान की जांच की गई ऐसे में यह धमकी महज एक अफवाह निकली।

विज्ञापन
विस्तारा की उड़ान में बम की धमकी

Bomb Threat in Vistara Delhi Srinagar Flight: दिल्ली से श्रीनगर जा रही विस्तारा एयरलाइंस की उड़ान में शुक्रवार 31 मई को बम होने की धमकी मिलने के बाद उड़ान को श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया। विमान में 177 यात्री और एक बच्चा सवार था। उड़ान को रात लगभग 12 बजकर 10 मिनट पर सुरक्षित लैंड कराया गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विस्तारा की फ्लाइट यूके 611 राजधानी दिल्ली से श्रीनगर आ रही थी। इस दौरान श्रीनगर एयरपोर्ट के अधिकारियों को फोन पर विस्तारा की फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली। इसके बाद विमान के श्रीनगर एयरपोर्ट पर उतरते ही एक आइसोलेशन बे में भेज दिया गया। इसके बाद विमान को रनवे से अलग कर गहनता से जांच की गई। लेकिन बम की धमकी वाला फोन महज अफवाह निकली।

फर्जी काॅल कहां से आया पता करने में जुटी एजेंसियां

एयरपोर्ट अथाॅरिटी के एक अधिकारी ने बताया कि सभी यात्रियों को आइसोलेशन बे के जरिए विमान से बाहर लाया गया। इसके बाद सुरक्षा बलों की ओर से फ्लाइट की जांच की गई। इस दौरान निर्धारित प्रोटोकाॅल का पालन किया गया। जांच के दौरान बम निरोधक दस्ते भी एयरपोर्ट पर तैनात रहे। गहन तलाशी के बाद कोई विस्फोटक प्लेन के अंदर से नहीं मिला।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट अथाॅरिटी को धमकी भरा फोन आने के बाद श्रीनगर एयरपोर्ट का संचालन दो घंटे के लिए रोक दिया गया था। हालांकि फ्लाइट की सेफ लैंडिंग और जांच के बाद एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन को फिर से शुरू कर दिया। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां फेक काॅल के सोर्स का पता लगाने में जुटी है।

ये भी पढ़ेंः फ्लाइट का इंतजार करने के दौरान गर्मी में बेहोश हुए यात्री, DGCA ने Air India को भेजा नोटिस

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः 20000 फीट ऊंचाई, जहाज 500 मील की रफ्तार से नीचे आया, बिजली की तारों से टकराकर क्रैश, 48 लोग जिंदा जले

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola