बीएमसी की सत्ता से एकनाथ शिंदे की शिवसेना को दूर रखने के लिए शिवसेना (उद्धव गुट) ने नई चाल चली है. सूत्रों, मुताबिक, बीएमसी में बीजेपी का मेयर बनता है तो शिवसेना (UBT) के 65 पार्षद सदन से अनुपस्थित रहेंगे. अगर शिवसेना (यूबीटी) के 65 पार्षद अनुपस्थित रहे तो बहुमत का आंकड़ा 114 से घटकर 82 हो जाएगा, ऐसे में बीजेपी का मेयर बन जाएगा. ऐसे में मेयर पद के लिए भाजपा को एकनाथ शिंदे की जरूरत नहीं पड़ेगी.
कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई के मेयर पद को लेकर फडनवीस और उद्धव ठाकरे के बीच भी बातचीत हो रही है.
यह भी पढ़ें : मुंबई मेयर की जंग… होटल में ‘कैद’ पार्षदों पर अब कागजी पहरा, सेंधमारी रोकने के लिए शिंदे सेना का ‘मास्टर प्लान’
कल्याण डोंबिवली महानगर पालिका में एकनाथ शिंदे अपना मेयर बनाने के लिए शिवसेना (यूबीटी) के पार्षदों को तोड़ने में लगे है, जिसके जवाब में शिवसेना (यूबीटी) मुंबई में बीजेपी के पीछे खड़ी दिख रही है. रिपोर्ट्स के मुातबिक, सीएम फडनवीस बीएमसी में शिंदे को मेयर, स्टैंडिंग, बेस्ट कमिटी कुछ भी देने को तैयार नहीं हैं. बताया जा रहा है कि इस बारे में फडनवीस ने पार्टी हाई कमान को भी जानकारी दे दी है.
क्या कहते हैं आंकड़े?
227 वार्डों वाली बीएमसी में बहुमत का आंकड़ा 114 है. भाजपा ने 89 सीटें जीती हैं और शिवसेना (शिंदे) के पास 29 सीटें हैं. दोनों के पास कुल मिलाकर 118 सीटें हो जाती हैं, जो बहुमत के आंकड़े 114 से काफी ज्यादा है. उपमुख्यमंत्री अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, जिसने अकेले चुनाव लड़ा था, ने भी तीन वार्ड में जीत हासिल की है. उम्मीद जताई जा रही है कि वह अपना समर्थन महायुति को ही देंगे.
यह भी पढ़ें : उद्धव या BJP… शिंदे को डर किससे? ‘रिजॉर्ट पॉलिटिक्स’ के बीच एकनाथ शिंदे को ‘खुला चैलेंज’ भी मिला
दूसरी तरफ, शिवसेना (UBT) ने 65, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने छह और एनसीपी (शरद पवार) ने एक वार्ड जीता है. यह संख्या 72 तक पहुंचती है. कांग्रेस ने 24 वार्ड, एआईएमआईएम ने आठ और समाजवादी पार्टी ने दो जीते हैं. यदि विपक्ष एकजुट होने का फैसला करता है, तो यह आंकड़ा 106 तक पहुंच जाएगा, जो बहुमत से आठ कम है. लेकिन अगर विपक्ष चाहे तो खेला कर सकती है. बस उसे आठ पार्षद ही अपने पाले में लाने हैं. हालांकि, इसकी संभावना कम ही नजर आ रही है.
वहीं, एक अन्य खबर के मुताबिक, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के नेता संजय राउत ने सोमवार को कहा कि भाजपा वाले अपने मेयर की बात करते हैं, एकनाथ शिंदे के पास पूरे 30 नगरसेवक भी नहीं हैं, वह अपने मेयर की बात करते हैं. अब जिन्हें (मेयर) बनाना है, वे बना लेंगे. हम लोग अभी भी हैं न, ‘टाइगर अभी जिंदा है’. अभी भी शिवसेना और हमारे साथियों के पास ऐसा आंकड़ा है जो उन्हें चुनौती दे सकता है. लेकिन कभी-कभी मजा भी लेना चाहिए.
संबंधित खबरें
'मोदी कैप्टन, मैं प्लेयर, हमारी पार्टी...', दीपके को केंद्रीय मंत्री का ऑफर
2 hrs agoलंदन में ध्रुव राठी के खिलाफ भी लगे नारे, आमने-सामने आए 2 गुट
2 hrs ago3500 VIP पास, कड़ी सिक्योरिटी... राम मंदिर अयोध्या में दर्शन के बदले नियम
4 hrs ago'जिंदा बचने के लिए लगा दी थी ताकत', स्मित मच्छार ने याद किया कॉकपिट का हमला
6 hrs agoLIVE: चीन की जासूसी के आरोप में आर्मी ऑफिसर की पत्नी गिरफ्तार
6 hrs agoराहुल गांधी और अन्य के खिलाफ FIR की मांग, पत्रकार ने पुलिस में दी शिकायत
15 hrs agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
16 hrs agoकेरल की 'दुल्हन' ने सीएम योगी को लिखा इमोशनल लेटर, शादी का भेजा न्योता
16 hrs agoरिहा हुए अभिजीत दीपके, सौरव दास-आशुतोष रांका अब तक सलाखों के पीछे क्यों?
17 hrs ago'कमजोर लोग वकालत ना करें...', CJI सूर्यकांत ने किस पर साधा निशाना?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines