BLO की मानदेय हुआ दोगुना, अब ERO-AERO को भी मिलेगा लाभ, चुनाव आयोग ने की बड़ी घोषणा

Bihar election 2025: चुनाव आयोग ने बीएलओ के लिए बड़ा ऐलान किया है। अब बूथ लेवल अधिकारियों को दोगुना मानदेय मिलेगा। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

BeFunky-collage (16)

क्रेडिट- सोशल मीडिया।

विज्ञापन

Bihar election 2025: चुनाव की तैयारियों में जुटे बूथ लेवल अधिकारियों को बड़ी खुशखबरी है। चुनाव आयोग ने इनका सालाना पारिश्रमिक दोगुना कर दिया है। अभी तक बीएलओ को 6000 रुपये मानदेय मिलता था, अब यह राशि दोगुनी होकर 12000 रुपये हो गई है। ईआरओ और एईआरओ को भी पहली बार मानदेय का लाभ मिलेगा। इसके अलावा बिहार में वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को पूरा करने के लिए बीएलओ को 6000 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। इससे पहले वोटर लिस्ट रिवीजन के लिए बीएलओ को 1 हजार रुपये का अतिरिक्त मानदेय मिलता था, चुनाव आयोग ने उसे भी बढ़ाकर 2000 रुपये कर दिया है। चुनाव आयोग ने एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। आयोग ने बताया कि मानदेय में अंतिम संशोधन साल 2015 में किया गया था।

बिहार में BLO को अब मिलेंगे इतने रुपये

बिहार में चुनाव आयोग अभी बीएलओ को 12000 रुपये का मानदेय देता है। मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) के लिए 6000 रुपये बोनस भी मिलेगा। इसके अलावा नीतीश सरकार ने पिछले महीने एकमुश्त 6 हजार रुपये देने की घोषणा की थी। इसके अलावा आयोग ने वोटर लिस्ट रिवीजन के लिए बीएलओ को मिलने वाला अतिरिक्त 1 हजार रुपये का मानदेय अब 2 हजार रुपये हो गया है। इन सभी को मिलाकर बिहार में बीएलओ को कुल 25 हजार रुपये मिलेंगे।

विज्ञापन

पहली बार ईआरओ और एईआरओ को मिलेगा मानदेय

चुनाव आयोग ने बताया कि ईआरओएस और एईआरओएस के लिए पहली बार मानदेय प्रदान किया गया है। आयोग ने निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ईआरओ) को 30 हजार रुपये और सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (एईआरओ) को 25 हजार रुपए का मानदेय देने की घोषणा की है। अभी तक इन्हें कोई भत्ता या मानदेय नहीं मिल रहा था।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ