OP Rajbhar NDA seat share
विज्ञापन

Bihar Election 2025: ओपी राजभर का ऐलान: 'NDA में जगह मिली तो ठीक, नहीं तो अकेले चुनाव लड़ेगी सुभासपा'

Subhaspa Bihar elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सुभाषपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा बयान दिया है। राजभर ने कहा कि एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर हमारी बैठक चल रही है। अगर सम्मानजनक सीटें मिली तो ठीक नहीं तो हम 156 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। पटना से अमिताभ ओझा की रिपोर्ट…

OP Rajbhar NDA seat share: उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री और सुभासपा (सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी) प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने बिहार में बड़ा राजनीतिक एलान किया है। पटना में मीडिया से बातचीत में उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) में सम्मानजनक सीटें मिलीं तो वे गठबंधन के साथ रहेंगे, अन्यथा उनकी पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अकेले 156 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

राजभर ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान भी भाजपा के शीर्ष नेताओं से उनकी बातचीत हुई थी और उन्होंने एक सीट की मांग की थी, लेकिन उस समय उन्हें आश्वासन दिया गया कि पार्टी के नेताओं को बोर्ड और निगमों में जगह दी जाएगी। परंतु अब तक ऐसा कोई कदम नहीं उठाया गया है।

विज्ञापन

NDA में सम्मानजनक हिस्सेदारी की मांग

न्यूज़ 24 से खास बातचीत में राजभर ने कहा कि उनकी पार्टी की बिहार इकाई की एक अहम बैठक पटना में हो रही है, जिसमें राज्य के सभी 38 जिलों से कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति तय करना है। उन्होंने बताया कि सीट बंटवारे को लेकर उनकी बातचीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल से चल रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही इस पर निर्णय होगा।

56 विधानसभा सीटों पर हमारी पकड़- राजभर

राजभर ने कहा कि उन्होंने सीटों की संख्या को लेकर कोई सीधी डिमांड नहीं रखी है, लेकिन वे चाहते हैं कि एनडीए के साथ रहकर मजबूती से चुनाव लड़ा जाए। उन्होंने दावा किया कि बिहार में 56 ऐसी विधानसभा सीटें हैं, जहां सुभासपा की मजबूत पकड़ है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में 26% आबादी अति पिछड़ी जातियों की है, लेकिन राजनीति में इनकी हिस्सेदारी न के बराबर है। इसलिए उन्हें भी राजनीतिक हिस्सेदारी मिलनी चाहिए।

विज्ञापन

NDA से अलग होने का संकेत

यदि एनडीए में उन्हें उचित सम्मान नहीं मिला, तो ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि उनकी पार्टी 156 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने के लिए तैयार है। उनका यह बयान बिहार की राजनीति में हलचल मचा सकता है, खासकर उस समय जब सभी दल 2025 के चुनावी समीकरणों को मजबूत करने में लगे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ