बिहार में चुनाव आयोग ने जारी की नई वोटर लिस्ट, 65 लाख लोगों के नाम कटे, किशनगंज में 1.45 लाख वोटर्स हटे

Bihar voter list 65 lakh names removed: चुनाव आयोग ने आज एसआईआर की प्रकिया के तहत पहली वोटर लिस्ट जारी कर दी है। इसके अनुसार अब बिहार में वोटर्स की संख्या घटकर 7.24 करोड़ रह गई है। इससे पहले वोटर्स का आंकड़ा 7.89 करोड़ था।

Bihar new voter list 2025

चुनाव आयोग ने जारी की नई वोटर लिस्ट (Pic Credit-Social Media X)

Bihar new voter list 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले एसआईआर पर जमकर सियासत हो रही है। उधर चुनाव आयोग ने आज वोटर लिस्ट रिवीजन के पहले चरण के तहत मसौदा सूची प्रकाशित कर दी। आंकड़े के अनुसार अब मतदाताओं की संख्या घटकर 7.24 करोड़ रह गई है जबकि पहले यह आंकड़ा 7.89 करोड़ था। यानी करीब 65 लाख मतदाताओं के नाम इस सूची से हटाए गए हैं। आंकड़ों के अनुसार किशनगंज में 1 लाख 45 हजार 913 लोगों के नाम लिस्ट से हटाए गए हैं। सहरसा में 1.31 लाख वोटर्स के नाम लिस्ट से हटाए गए हैं। सहरसा में 1 लाख 31 हजार 596 वोटर्स के नाम काटे गए हैं।

भागलपुर में हटाए गए सबसे अधिक नाम

इसके अलावा सहरसा में 1.31 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए हैं। खगड़िया में 79 हजार 551 वोटर्स के नाम लिस्ट में नहीं है। सारण में 2.73 लाख वोटर्स, शेखपुरा में 26 हजार 256 वोटर्स, बक्सर में 87 हजार 645 वोटर्स, सुपौल में 1 लाख 28 हजार 207 वोटर्स, भागलपुर में 2 लाख 44 हजार 612 वोटर्स के नाम कटे हैं। जबकि पश्चिमी चंपारण में 1 लाख 91 हजार 376 वोटर्स के नाम काटे गए हैं।

1 सितंबर तक चलेगा विशेष अभियान

बता दें कि चुनाव आयोग ने लिस्ट जारी करनेे के साथ ही आगे की प्रक्रिया भी बता दी है। अब कोई ऐसे लोग जिनका नाम लिस्ट में नहीं है वे 2 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक नाम जुड़वाने के लिए विशेष कैंप में जा सकते हैं। ये विशेष कैंप सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालयों, नगर निकाय कार्यालयों, नगर परिषद और नगर निगम कार्यालयों में लगाए जाएंगे। इन कैंपों में चुनाव आयोग के कर्मचारी सुबह 10 बजे से शाम बजे तक काम करेंगे। रविवार को भी कैंप में कर्मचारी मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही बीएलओ को निर्देश दिया गया है कि दिव्यांग और बुजुर्ग लोगों के घर जाकर आवेदन लें ताकि वे बिना किसी परेशानी के मतदाता सूची में शामिल हो सकें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ