हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बंगाल के पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 6 लोगों की मौत; 100 से ज्यादा घरों में आई दरारें

विज्ञापन

Blast in Cracker Factory West Bengal: पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ है। धमाके में 6 लोगों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना नीलगंज के जगन्नाथपुर इलाके की है। दावा किया जा रहा है कि मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। विस्टफोट में घायल दर्जनों लोगों को अस्पताल भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि रविवार सुबह हुए धमाके के बाद छह लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद दत्तपुकुर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गई। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, धमाके में छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

धमाका इतना तेज कि 100 घरों में आईं दरारें

बताया जा रहा है कि विस्फोट की तीव्रता के कारण करीब 100 घरों में दरारें आ गईं। कई घरों की छत और दीवारें भी क्षतिग्रस्त हुईं हैं। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, पटाखे की फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही थी। इस विस्फोट में कम से कम 100 घर क्षतिग्रस्त हो गए।

विज्ञापन

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पटाखे की ये अवैध फैक्ट्री तृणमूल कांग्रेस की मदद से चल रही थी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। पुलिस के सामने लोगों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है। स्थानीय लोगों का दावा है कि विस्फोट के कारण कम से कम 15-20 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola