Firecracker Blast on Scooter: दिवाली के दिन पूरे देश में जश्न और उत्साह का माहौल है, तो वहीं दूसरी ओर देश के अलग-अलग शहरों से दर्दनाक हादसे से जुड़ी खबरें भी सामने आ रही है। आंध्रप्रदेश के एलुरु शहर में स्कूटर पर पटाखों के थैले में अचानक विस्फोट हो गया। जिसकी चपेट में आने से स्कूटर सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हादसे में 6 अन्य लोग भी घायल हो गए।
पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, हादसे की भयावहता देखकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय युवक पटाखों की थैली स्कूटी पर लेकर सड़क पर खड़े लोगों के पास से गुजर रहा था। इस दौरान स्कूटी का टायर एक गड्ढे के अंदर से होकर निकलता है, इससे ड्राइवर का संतुलन बिगड़ जाता है और पटाखों की थैली नीचे गिर जाती है।
ये भी पढ़ेंः जयपुर में चलती कार बनी आग का गोला, बिना ड्राइवर के 100 मीटर दौड़ी, 7 लोगों ने ऐसे बचाई जान
ऐसे हुआ ब्लास्ट
पटाखों से भरा थैला जैसे ही नीचे गिरता है, उसमें जोर से विस्फोट होता है, इससे स्कूटी पर सवार युवक के साथ-साथ आसपास खड़े लोग भी मारे जाते हैं। इस हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो जाती है, जबकि 6 अन्य लोग इस हादसे में घायल हो जाते हैं।
ये भी पढ़ेंः दिवाली पर कानपुर में सिलेंडर में विस्फोट, पति-पत्नी की मौत; कई वाहन चकनाचूर
हादसे के बाद मची चीख पुकार
हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई और वहां मौजूद लोग घायलों की मदद के लिए दौड़े। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को भी हाॅस्पिटल भेजा गया। हादसे के बाद से इलाके में मातम का माहौल है।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
3 hrs ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
4 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
4 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
5 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
6 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
6 hrs ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
8 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
8 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines