जयपुर में चलती कार बनी आग का गोला, बिना ड्राइवर के 100 मीटर दौड़ी, 7 लोगों ने ऐसे बचाई जान

Jaipur News: राजस्थान की राजधानी जयपुर के एक चलती कार आग का गोला बन गई। हालांकि समय रहते कार सवार 7 लोग गाड़ी से उतर गए और उनकी जान बच गई। कार आग लगने के 10 मिनट बाद ही पूरी तरह जल गई।

Moving car caught fire in Jaipur

Moving car caught fire in Jaipur

विज्ञापन

Moving car caught fire in Jaipur: जयपुर के गोपालपुरा पुलिया के पास बड़ा हादसा होते-होते रह गया। यहां एक चलती कार में अचानक आग लग गई। इसके बाद कार में सवार 7 लोग गाड़ी को साइड में कर समय पर बाहर निकल गए। घटना बुधवार देर रात की है। देखते ही देखते ही कार कार में आग बढ़ती चली गई। इस दौरान कार बिना ड्राइवर के ही अचानक चलने लगी और 100 मीटर दूर जाकर पुलिया की दीवार से टकरा गई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने 20 मिनट में आग पर कंट्रोल किया।

जानकारी के अनुसार कार मदर टेरेसा नगर के रहने वाले अमिताभ गुप्ता की थी। अमिताभ ने बताया कि वे रात करीब 10 बजे परिवार और दोस्तों के साथ रोशनी देखने के लिए परकोटे में जा रहे थे। कार जयेश चला रहा था। जैसे ही कार गोपालपुरा पुलिया के पास पहुंची, उससे अचानक धुंआ निकलने लगा। धुआं आने पर जयेश ने गाड़ी को पुलिया पर ही किनारे में लगा दिया।

विज्ञापन

4 साल पहले खरीदी थी कार

कार के मालिक ने बताया कि आग के कारण कार का हैंडब्रेक खराब हो गया। इसके बाद गाड़ी बिना ड्राइवर के भागने लगी, जो करीब 100 मीटर दूर जाकर पुलिस की दीवार से टकरा कर रुक गई। कार में आग लगने की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। मालवीय नगर स्टेशन से मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। कार मालिक ने बताया कि उसने करीब चार साल पहले यह कार खरीदी थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ