दिवाली पर कानपुर में सिलेंडर में विस्फोट, पति-पत्नी की मौत; कई वाहन चकनाचूर

Massive Explosion In Kanpur: यूपी के कानपुर में एक सिलेंडर में विस्फोट से पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं विस्फोट की घटना से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।

Kanpur Cylinder explode

Kanpur Cylinder explode

Kanpur Cylinder explode: दिवाली पर कानपुर में सिलेंडर में विस्फोट हो गया। हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। विस्फोट इतना जोरदार था कि बाॅडी के चीथड़े उड़कर दीवार से चिपक गए। वहीं विस्फोट के कारण घर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पड़ोस के 6 मकानों में भी दरारें आ गईं। वहीं खिड़कियों के कांच भी टूट गए। कई कारें और बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची हुई है। पति-पत्नी को हाॅस्पिटल पहुंचाया गया, जहां दोनों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसा सीसामऊ इलाके में करीब दोपहर 12ः30 बजे हुआ।

सीसामऊ इलाके के गांधीनगर के मनेज्ञ पार्क के पीछे सुरेंद्र और उनकी पत्नी नवीता परिवार के साथ रहते हैं। बेटे आयुष गौड़ और उनकी बेटी सलोनी ने बताया कि हम लोग दिवाली की सजावट कर रहे थे। अचानक मां ने बताया कि पापा सिलेंडर लेकर आए हैं। इस दौरान जब हम लोग नीचे आ रहे थे, तभी जोरदार धमाका हुआ। पूरा इलाका कांप गया। कुछ समझ में नहीं आया।

जानकारी के अनुसार सुरेंद्र सिलेंडर लेकर घर पहुंचे थे। उनके पास लूना बाइक थी। सिलेंडर उसी पर रखा हुआ था। धमाके बाद लूना बाइक पूरी तरह जल गई। फोरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए। जांच में सामने आया है कि हादसा सिलेंडर में धमाके की वजह से हुआ।

डीसीपी ने क्या कहा?

वहीं मामले में डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस की जांच में सिलेंडर में धमाके की बात सामने आ रही है। हादसे में 2 की मौत हो गई है, जबकि 4 लोग घायल हुए हैं। मौके पर 3 मोटरसाइकिल और एक कार भी क्षतिग्रस्त हुई है। पुलिस की टीम फिलहाल धमाके का पता लगाने में जुटी है। मेडिकल टीम के साथ पुलिस के कई अधिकारी भी मौके पर मौजूद है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ