हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, चुनावी मैदान में पूर्व राज्यपाल

BJP Third List Lok Sabha Election 2024: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें कुल 9 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। सभी उम्मीदवार तमिलनाडु के हैं। इसमें पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व राज्यपाल का भी नाम शामिल है।

विज्ञापन
BJP

BJP Third List Lok Sabha Election 2024: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में तमिलनाडु के 9 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं कि बीजेपी की तीसरी लिस्ट में क्या खास है…

तमिलिसाई सुंदरराजन लड़ेंगी चुनाव 

बीजेपी ने तीसरी लिस्ट में तेलंगाना की राज्यपाल और पुडुचेरी की उप राज्यपाल पद से इस्तीफा देने वाली तमिलिसाई सुंदरराजन को चुनावी मैदान में उतारा है। उन्हें दक्षिण चेन्नई से टिकट दिया गया है। दो दिन पहले ही उन्होंने राज्यपाल के पद से इस्तीफा दिया था। बुधवार को उन्होंने फिर से बीजेपी का दामन थाम लिया। वह इससे पहले भाजपा की राष्ट्रीय सचिव और तमिलनाडु राज्य इकाई की अध्यक्ष रह चुकी हैं। दक्षिण चेन्नई DMK नेता टीआर बालू की परंपरागत सीट मानी जाती है। इसके अलावा इस लिस्ट में के. अन्नामलाई समेत 9 नेताओं का नाम शामिल है।

पूर्व आईपीएस अधिकारी भी होंगे मैदान में 

के. अन्नामलाई पूर्व आईपीएस अधिकारी हैं। उन्हें बीजेपी ने कोयम्बटूर से अपना प्रत्याशी बनाया है। वह लखनऊ आईआईएम से एमबीए भी कर चुके हैं। उनकी छवि तमिलनाडु के दबंग पुलिस अधिकारियों में रही है। उल्लेखनीय है कि के. अन्नामलाई ने 2019 में पुलिस अधिकारी के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके एक साल बाद बीजेपी की सदस्यता ले ली थी। वह इससे पहले 2021 में तमिलनाडु इकाई के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बने थे।

विज्ञापन

पिछले साल वह चर्चा में आ गए थे। जब एआईएडीएमके ने एनडीए से दूरी बनाना शुरू कर दिया था। एआईडीएमके ने आरोप लगाया था कि अन्नामलाई ने उनके नेताओं का अपमान किया था। इसके बाद एआईएडीएमके और एनडीए की राहें अलग हो गईं थीं। भाजपा की पूर्व आईपीएस अधिकारी के जरिए पलानीस्वामी वोट बैंक पर नजर है। के. अन्नामलाई तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष हैं। उनका चुनाव लड़ना तय माना जा रहा था।

तमिलनाडु में लोकसभा की 39 सीटें 

आपको बता दें कि दक्षिण का किला भेदना बीजेपी के लिए थोड़ा मुश्किल रहा है। तमिलनाडु में लोकसभा की 39 सीटें हैं। पिछली बार NDA सिर्फ 1 सीट पर ही कब्जा जमा पाई थी। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 39 में से 38 सीटों पर कब्जा जमाया था।

विज्ञापन

किसे कहां से मिला टिकट? 

चेन्नई साउथ- तमिलिसाई सुंदरराजन
चेन्नई सेंट्रल- विनोज पी. सेल्वम
वेल्लोर- ए सी शनमुगम
कृष्णागिरी- सी नारायणसिम्हा
नीलगिरी- एल मुरुगन
कोयम्बटूर- के. अन्नामलाई
पेरम्बलुर- टी आर पारिवेंदर
तूतुकुड़ी- नैनर नगेंद्रन
कन्याकुमारी- पोन. राधाकृष्णन

ये भी पढ़ें: दिग्विजय सिंह लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, सिंधिया के खिलाफ कांग्रेस उतारेगी ये उम्मीदवार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola