BJP Second List Lok Sabha Election 2024: बीजेपी ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए 72 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट को देख कई दिग्गज नेताओं को बड़ा झटका लगा है। उनका टिकट काट दिया गया है। इससे पहले बीजेपी ने 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में भी कई धाकड़ नेताओं के टिकट काटकर चौंका दिया था। आइए जानते हैं कि बीजेपी की इस लिस्ट में किसका टिकट काटकर किसे मैदान में उतारा गया है।
बीजेपी ने काटे इन दिग्गजों के टिकट:
महाराष्ट्र
उत्तर मुंबई से गोपाल शेट्टी का टिकट काटा गया है। उनकी जगह पीयूष गोयल को टिकट दिया गया है। मुंबई उत्तर पूर्व से मनोज कोटक का टिकट काटा है। उनकी जगह मिहिर कोटेचा को मैदान में उतारा गया है। जलगांव से मौजूदा सांसद उन्मेष पाटिल का टिकट काटकर स्मिता वाघ को दिया गया है। बीड से मौजूदा सांसद प्रीतम मुंडे की जगह पंकजा मुंडे को टिकट दिया गया है। प्रीतम मुंडे पंकजा मुंडे की छोटी बहन हैं।
दिल्ली
पूर्वी दिल्ली से गौतम गंभीर का टिकट कटा। हालांकि उन्होंने पहले ही चुनाव न लड़ने का ऐलान कर दिया था। बीजेपी ने इस सीट से हर्ष मल्होत्रा को टिकट दिया है। वह महामंत्री रहे हैं। वहीं उत्तर पश्चिम दिल्ली से हंसराज हंस का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह योगेंद्र चंदोलिया को टिकट दिया गया है। वह दिल्ली के पूर्व मेयर, बीजेपी महामंत्री, करोल बाग से निगम पार्षद और एमसीडी स्टैंडिंग कमेंटी के चेयरमैन रहे हैं।
हरियाणा
हरियाणा में करनाल से संजय भाटिया का टिकट काटकर पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर को मैदान में उतारा गया है। करनाल को बीजेपी का गढ़ माना जाता है। खास बात यह है कि पिछले लोकसभा चुनाव में संजय भाटिया ने कांग्रेस प्रत्याशी को रिकॉर्ड अंतर से हराया था। उन्होंने करीब 8.50 लाख वोटों से जीत हासिल की थी। हालांकि उनका टिकट काटकर बीजेपी ने चौंका दिया है।
उत्तराखंड
उत्तराखंड में पूर्व सीएम और पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का टिकट काटा गया है। उनकी जगह पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत को हरिद्वार से मैदान में उतारा गया है। उत्तराखंड की पौड़ी गढ़वाल सीट से पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत को बड़ा झटका लगा है। उनका टिकट कट गया है। रावत की जगह पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को टिकट दिया गया है।
गुजरात
गुजरात के भावनगर से भारती बेन शियाड की जगह नीमबेन भम्बड़िया को उतारा गया है। सूरत से दर्शना जरदोष का टिकट काटा गया है। उनकी जगह मुकेश दलाल को टिकट दिया गया है।
कर्नाटक
कर्नाटक की मैसूर-कोडागु लोकसभा सीट से सांसद प्रताप सिम्हा का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह यदुवीर कृष्णदत्त चामराज वाडियार को टिकट दिया गया है। प्रताप सिम्हा की सिफारिश पर ही संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले आरोपियों को विजिटर पास दिए गए थे।
वहीं मेंगलुरु में कैप्टन बृजेश चौटा को टिकट दिया गया है। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नलिन कुमार कटील का टिकट काटा गया है। तुमकुरु में जीएस बसवराज का टिकट काटकर वी सोमन्ना को टिकट दिया गया है। बल्लारी से वाई देवेंद्रअप्पा का टिकट कटा। उनकी जगह बी श्री रामुलु को मैदान में उतारा गया है। कोप्पल से करडी संगन्ना, चमराजनगर से श्रीनिवास प्रसाद, दावणगेरे से डीएम सिद्धेश्वर का टिकट काटा गया है। कुल मिलाकर बीजेपी ने अब तक 267 नाम घोषित कर दिए हैं। इसमें 63 सांसदों के टिकट काटे गए हैं। जबकि 140 कोफिर मौका दिया गया है। दूसरी लिस्ट में 30 सांसदों के टिकट काट दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री, पूर्व सीएम और महिला उम्मीदवार…बीजेपी की दूसरी लिस्ट की 5 बड़ी बातें
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
3 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
3 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
4 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
4 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
5 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
6 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
7 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
7 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
8 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines