BJP का बड़ा ऐलान, महिला आरक्षण बिल गिराने पर विपक्ष के खिलाफ कल से प्रदर्शन

विपक्ष द्वारा महिला आरक्षण विधेयक को रोकने के विरोध में BJP और NDA कल से देशव्यापी प्रदर्शन शुरू करेंगे. गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में विपक्ष को घेरने की रणनीति तैयार कर ली गई है.

Amit Shah high level meeting

Credit: Social Media

विज्ञापन

देश की राजनीति में एक बार फिर ‘नारी शक्ति’ को लेकर घमासान छिड़ गया है. लोकसभा में महिला आरक्षण के लिए जरूरी संविधान संशोधन बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) के पारित न हो पाने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कड़ा रुख अपनाया है. BJP ने कल से पूरे देश में विपक्ष के खिलाफ बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है. विरोध प्रदर्शन को धार देने के लिए गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. इस बैठक में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नितिन नवीन, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि कैसे इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाकर कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को बेनकाब किया जाए.

विपक्ष पर बरसे अमित शाह

लोकसभा में बिल गिरने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने गहरी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने सोशल मीडिया और अपने बयानों के जरिए कहा कि कांग्रेस, TMC, DMK और समाजवादी पार्टी ने इस महत्वपूर्ण बिल को पारित नहीं होने दिया. उन्होंने इस दृश्य को ‘अजीब और निंदनीय’ करार देते हुए कहा कि महिलाओं को मिलने वाले 33% आरक्षण को रोकना और फिर उसका जश्न मनाना देश की आधी आबादी का अपमान है.

Advertisment

2029 चुनाव में भुगतना होगा अंजाम

अमित शाह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि विपक्ष की यह जीत क्षणिक है. उन्होंने कहा, “नारी शक्ति के अपमान की यह बात दूर तक जाएगी. विपक्ष को महिलाओं का यह आक्रोश न केवल 2029 के लोकसभा चुनाव में, बल्कि आने वाले हर चुनाव और हर स्तर पर झेलना पड़ेगा.”

NDA भी प्रदर्शन में होगा शामिल

BJP के इस देशव्यापी आंदोलन में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के तमाम सहयोगी दल भी शामिल होंगे. BJP का आरोप है कि कांग्रेस ने बार-बार महिला हितों के खिलाफ काम किया है और इस बार भी उन्होंने अपना पुराना इतिहास दोहराया है. कल से शुरू होने वाले इस प्रदर्शन के जरिए BJP देशभर की महिलाओं को यह बताएगी कि कैसे उनके अधिकारों को संसद में विपक्ष द्वारा छीना गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ