मानसून सत्र के दौरान मंगलवार को संसद परिसर के बाहर एनडीए और विपक्षी सांसदों आमने-सामने आ गए. एक तरफ जहां एनडीए के सांसद झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर राहुल गांधी से माफी की मांग कर रहे थे तो वहीं दिल्ली छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई बर्बरता के लिए विपक्षी दल अमित शाह से इस्तीफा मांग रहे थे. दोनों ओर से जमकर नारेबाजी की गई.
जब BJP सांसद ने प्रियंका से सवाल
इस दौरान मंगलवार सुबह जैसे ही प्रियंका गांधी संसद पहुंचीं, वहां एनडीए सांसद तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. एक भाजपा सांसद राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. वह नारेबाजी करते हुए पूछ रहे थे कि राहुल गांधी झारखंड क्यों नहीं गए? यह सुनकर प्रियंका गांधी रुकीं और मुस्कुराते हुए उन्होंने तख्ती को ध्यान से देखा. जब भाजपा सांसद ने अपना सवाल दोहराया, तो प्रियंका गांधी ने कहा, ‘राहुल जी तो झारखंड के छात्रों से मिल भी चुके हैं.’ इसके बाद प्रियंका गांधी आगे बढ़ गईं.
यह भी पढ़ें : ‘ये कौन हैं…?’, राहुल गांधी की फोटो पर गिरिराज सिंह ने पूछा, कांग्रेस ने दिया जवाब
इसके कुछ ही देर बाद पत्रकारों से बात करते हुए प्रियंका गांधी ने तंज कसा. उन्होंने कहा, ‘यह पहली देखा है कि सरकार के सांसद प्रदर्शन कर रहे हैं. कम से कम हमने उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर तो किया. अब आएं (अमित शाह) और बयान दें.’
सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की जमकर नारेबाजी
संसद परिसर के बाहर दोनों पक्षों के दिग्गज नेता तख्तियां लेकर एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करते दिखे. एनडीए की ओर से कंगना रनौत, अरुण गोविल, अपराजिता सारंगी और अनुराग ठाकुर समेत कई सांसद झारखंड सरकार के रुख और राहुल गांधी पर सवाल उठा रहे थे. उनका कहना था कि राहुल गांधी अपनी सरकार वाले राज्य झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर चुप क्यों हैं?
वहीं, INDIA गठबंधन की ओर से प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव और जया बच्चन समेत अन्य नेताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन और अन्य मुद्दों को लेकर गृह मंत्री अमित शाह और केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ था.
यह भी पढ़ें : संसद में आमने-सामने सत्ता-विपक्ष, ‘गोल पोस्ट शिफ्ट’ करने का आरोप; स्पीकर ने की सदन चलने देने की अपील
झारखंड में क्यों प्रदर्शन कर रहे छात्र?
झारखंड में कई भर्ती परीक्षाओं में धांधली और गड़बड़ियों के विरोध में छात्र विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. सोमवार को हजारों छात्र राज्य विधानसभा का घेराव करने पहुंचे थे. प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन, आंसू गैस के गोले छोड़े. कई छात्रों का आरोप है कि पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया है. लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने झारखंड में 16 घंटे के बंद का आह्वान किया था. मंगलवार सुबह राज्य के कई हिस्सों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़कें जाम कीं और टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद कई नेताओं को हिरासत में लिया गया.
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
1 hr agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
3 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
4 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
6 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
6 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
6 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
7 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
8 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
8 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines