'ये कौन हैं…?', राहुल गांधी की फोटो पर गिरिराज सिंह ने पूछा, कांग्रेस ने दिया जवाब

बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जिसमें वो एक महिला और बच्चे के साथ नाव पर बैठे दिखाई दे रहे हैं. इस तस्वीर को लेकर राहुल गांधी पर कई सवाल खड़े किए गए हैं.

Rahul Gandhi Viral Photo

Credit: Social Media

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की एक तस्वीर इन दिनों काफी चर्चा में है. बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जिसमें वो एक महिला और बच्चे के साथ नाव पर बैठे दिखाई दे रहे हैं. ये तस्वीर शायद किसी वेकेशन के दौरान ली गई है. कांग्रेस की कड़ी आलोचना का सामना कर रहे गिरिराज सिंह ने राहुल को सवालों को घेरे में लेते हुए पूछा कि ये तस्वीर कहां और कब ली गई थी और उनके साथ कौन था.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: छात्रों पर हमले का आदेश किसने दिया, अमित शाह को जवाब देना चाहिए – राहुल गांधी

विज्ञापन

क्या बोले गिरिराज?

बीजेपी ने ट्वीट किया- ”राहुल जी, ये तस्वीर कहां और कब ली गई थी, इसमें आपके साथ कौन-कौन लोग हैं? मैं यह जानना चाहता हूं” बीजेपी नेता अक्सर राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर सवाल उठाते रहे हैं. जून-जुलाई में राहुल तीन हफ्ते विदेश यात्रा पर रहे, जिसकी बीजेपी ने काफी निंदा की थी. हालांकि ये साफ नहीं हो पाया है कि गिरिराज सिंह ने जो तस्वीर शेयर की है, वो इसी यात्रा की है या पहले किसी और वेकेशन की. तस्वीर में राहुल गांधी एक नाव में महिला के साथ नज़र आ रहे है, जिन्होंने सिर पर स्कार्फ और सनग्लास पहने हैं. उनके साथ स्विमिंग कॉस्टयूम पहने एक बच्चा भी है, जो महिला और राहुल दोनों के बीच में बैठा है.

कांग्रेस ने क्या जवाब दिया?

जैसे ही राहुल गांधी की तस्वीर सामने आई, लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठने लगे, जिसपर कांग्रेस ने कहा कि ये महिला और बच्चा राहुल के दोस्त की वाइफ और बेटा है. कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने गिरिराज सिंह की निंदा करते हुए कहा कि राहुल गांधी अपने दोस्त और उसकी फैमिली के साथ वेकेशन पर गए थे. उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह किसी महिला और पुरुष को साथ देखकर सिर्फ ऐसी ही बातें सोच सकते हैं. इंडियन ओवरसीज़ कांग्रेस (IOC) के सोशल मीडिया इंचार्ज अवि डंडिया ने इस बारे में और जानकारी देते हुए कहा- ये तस्वीर टेक्सास की झील रे रॉबर्ट्स में क्लिक की गई थी. गिरिराज सिंह चाहें तो इस बात की सच्चाई का खुद पता लगा सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: संसद मार्च में छात्रों के खिलाफ अवैध और असंवैधानिक हिंसा को अधिकृत किसने किया? राहुल गांधी ने पूछा सवाल

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ