Priyanka Gandhi Bag: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी पिछले दिनों अपने बैग को लेकर चर्चा में रहीं। पहले फिलिस्तीन और फिर बांग्लादेश की तस्वीरों वाले बैग लेकर संसद पहुंचीं प्रियंका गांधी की तस्वीरों से सियासी सरगर्मी रही। संसद पहुंची ‘बैग पॉलिटिक्स’ में शुक्रवार को एक और कड़ी जुड़ गई।
दरअसल, भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी ने शुक्रवार को प्रियंका गांधी को एक बैग गिफ्ट किया, जिस पर सिख विरोधी दंगों के साल का संदर्भ देते हुए ‘1984’ लिखा हुआ था। बता दें कि प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 1984 में दंगे भड़क उठे थे। जिसमें सिख समुदाय के 2730 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। दंगों की जांच के लिए नानावटी आयोग बनाया गया था।
बीजेपी सांसद ने कही ये बात
भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी ने बैग गिफ्ट करने से पहले मीडिया से बातचीत में कहा- “प्रियंका जी को बैग का बहुत शौक है, इसलिए मैंने उन्हें 1984 के सिख विरोधी नरसंहार को ध्यान में रखते हुए बैग दिया। पहले तो वह इसे लेने में झिझक रही थीं, लेकिन फिर उन्होंने इसे ले लिया और छिपाकर रख दिया। जैसे 1984 में सिख विरोधी नरसंहार को कांग्रेस ने दबा दिया था।
16 दिसंबर से शुरू हुई थी बैग पॉलिटिक्स
गौरतलब है कि बैग पॉलिटिक्स की शुरुआत 16 दिसंबर से हुई थी। जब प्रियंका गांधी संसद में ‘फिलिस्तीन’ लिखा एक बैग लेकर पहुंचीं। इसमें अन्य फिलिस्तीनी प्रतीक भी थे, जिनमें एक तरबूज भी शामिल था। जो फिलिस्तीन में लंबे समय से प्रतिरोध का प्रतीक रहा है। साथ ही केफियेह यानी फिलिस्तीनी दुपट्टा भी था। हालांकि कांग्रेस नेताओं ने इसे करुणा, न्याय और मानवता के प्रति प्रतिबद्धता का संकेत बताया था। कांग्रेस का कहना है कि इजराइल की बमबारी में फिलिस्तीन में हजारों लोग मारे गए हैं। साथ ही कई लोग विस्थापित हुए हैं। हालांकि, भाजपा ने इसकी आलोचना की थी।
ये भी पढ़ें: Parliament Scuffle Case : क्राइम ब्रांच करेगी संसद धक्कामुक्की की जांच!
‘ हिंदुओं और ईसाईयों साथ खड़े हों’
बीजेपी ने प्रियंका गांधी पर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर चुप रहने का आरोप लगाया। हालांकि दूसरे ही दिन प्रियंका गांधी एक और बैग लेकर संसद पहुंचीं। जिस पर लिखा हुआ था- बांग्लादेश, हिंदुओं और ईसाईयों साथ खड़े हों। इसके बाद कांग्रेस सांसद एक और बैग लेकर संसद गईं। जिस पर एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अरबपति उद्योगपति गौतम अडानी की तस्वीर थी और दूसरी तरफ ‘मोदी अडानी भाई-भाई’ का नारा छपा था।
ये भी पढ़ें: 5 बिल पेश, 4 हुए पास, 39 बैठकें, संविधान पर चर्चा…किरेज रिजिजू ने जताई शीतलकालीन सत्र की वर्किंग से अंसतुष्टि
संबंधित खबरें
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
41 mins agoकर्नाटक MLC चुनाव में NDA का क्लीन स्वीप, कांग्रेस का सूपड़ा हुआ साफ
56 mins agoLIVE: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के असर से पश्चिम बंगाल के दीघा में तेज हवाएं
2 hrs agoLIVE: सूडान के एक बाजार पर सेना के ड्रोन हमले में 100 से ज्यादा की मौत
3 hrs agoसमुद्र में उफान, आंधी-तूफान, भारी बारिश; 'अर्नब' के लैंडफॉल से कैसे हालात?
3 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
10 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
10 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
11 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
13 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines