Parliament Scuffle Case : क्राइम ब्रांच करेगी संसद धक्कामुक्की की जांच!

Parliament Scuffle Case : संसद कैंपस में सांसदों के बीच हुई धक्कामुक्की मामले को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गई। दोनों पार्टियों ने पुलिस से मामले की शिकायत की। अब इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच करेगी।

Parliament Scuffle Case

संसद में धक्कामुक्की का मामला। (File Photo)

Parliament Scuffle Case : देश की संसद में धक्कामुक्की का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस (Congress) ने पुलिस थाने में शिकायत दी। इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि अब क्राइम ब्रांच को संसद धक्कामुक्की मामले की जांच सौंपी जाएगी। क्राइम ब्रांच बीजेपी और कांग्रेस दोनों की शिकायतों की जांच करेगी।

विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहेब भीमराम अंबेडकर दिए गए बयान के विरोध में संसद परिसर में गुरुवार को सांसदों के बीच धक्कामुक्की हो गई थी, जिसमें दो भाजपा सांसद गंभीर रूप से घायल हो गए। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि संसद मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच बीजेपी और कांग्रेस दोनों की शिकायतों की जांच करेगी।

विज्ञापन

अनुराग ठाकुर ने दर्ज कराई शिकायत

विज्ञापन

इस घटना के बाद भाजपा ने लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसे लेकर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि उन्होंने दिल्ली पुलिस में राहुल गांधी के खिलाफ तहरीर दी, जिसमें मकर द्वार के बाहर हुई धक्कामुक्की का विस्तार से उल्लेख किया गया है, जहां एनडीए सांसद शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

बीजेपी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। संसद मार्ग थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 117, 125, 131, 351 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस बीच कांग्रेस ने भी संसद परिसर के अंदर पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ