हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा…', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब, कांग्रेस को भी घेरा

बीजेपी ने बुधवार को कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पर निशाना साधा. सांसद संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि कांग्रेस के 1 नवंबर को रामलीला मैदान वाले कार्यक्रम को लेकर घेरा.

विज्ञापन
बीजेपी ने बुधवार को कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पर निशाना साधा. (Photo: ANI)

बीजेपी ने बुधवार को कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पर निशाना साधा. सांसद संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि कांग्रेस के 1 नवंबर को रामलीला मैदान वाले कार्यक्रम को लेकर घेरा. उन्होंने सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट की टिप्पणी को समर्थन देते हुए कहा कि तिरंगा किसी को भी अराजकता करने की कानूनी छूट नहीं देता.

ये भी पढ़ें: ‘सीधे HC क्यों आए, निचली अदालत का विकल्प क्यों नहीं चुना?’, दिल्ली हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका

संबित पात्रा ने क्या कहा?

बीजेपी सांसद ने कहा, ”भारत का राष्ट्रीय ध्वज, हमारे देश की संप्रभुता और स्वतंत्रता का प्रतीक है. जो CJP नेता अब तक खुद को पीड़ित बताकर सहानुभूति बटोरने की कोशिश कर रहे थे, दिल्ली हाई कोर्ट के सवालों ने आज उनके इस दांव के परखच्चे उड़ा दिए हैं. कुछ लोगों ने पूरे देश में इस नैरेटिव को फैलाने की कोशिश की और जनता को गुमराह किया कि उन्हें सिर्फ तिरंगा फहराने के लिए हिरासत में लिया गया. लेकिन आज आशुतोष रंका और सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर सुनवाई के दौरान दिल्ली हाई कोर्ट ने इसे बेनकाब कर दिया”

विज्ञापन

कांग्रेस पर भी साधा निशाना

संबित पात्रा ने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने आरोप लगाया कि 1984 में जगदीश टाइटलर और सज्जन वर्मा के पास इलेक्टोरल रोल था. उन्होंने कहा कि ‘आप कह रहे हैं कि 1 नवंबर 2026 डेमोक्रेसी को सेव करने का दिन होगा. आप रामलीला मैदान में अपना कार्यक्रम कीजिए. देश देख रहा है. हमारे सरदार भाई देख रहे है. इसका जवाब पंजाब देगा. इसका जवाब हिंदुस्तान देगा.’ संबित पात्रा ने राजीव गांधी के एक बयान का जिक्र करते हुए कहा, ‘राजीव गांधी ने 1984 में कहा था कि जब बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है. अब मैं भी समझ रहा हूं कि ये जो पूरी प्लानिंग है कांग्रेस की, यह फिर से बड़ा पेड़ गिराकर धरती हिलाना चाहते हैं. और बड़ा पेड़ गिराने का मतलब है रिजीम चेंज. धरती का हिलना मतलब भारत माता का जलना, भारत माता का हिल जाना है.’

ये भी पढ़ें : सौरव दास और आशुतोष रांका ने हाईकोर्ट से लगाई गुहार, हिरासत बढ़ाने के आदेश के खिलाफ की अपील

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola