हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

BJP नेता की कार में मिले 24 लाख, गिनी जा रहीं नोटों की गड्डियां, नाके पर हुई थी चेकिंग

Cash Seized In West bengal : देश में लोकसभा चुनाव अंतिम पड़ाव पर चल रहा है। इस चुनाव में मत पाने के लिए नेता खुलेआम पैसे बांट रहे हैं। एक ताजा मामला पश्चिम बंगाल से सामने आया है, जहां भाजपा नेता की कार से 24 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई है।

विज्ञापन
बीजेपी नेता की कार में मिली 24 लाख नकदी।

West Bangal Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का दौर चल रहा है। अब सिर्फ दो चरणों की वोटिंग बाकी है। वोटरों को लुभाने के लिए नेता तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। इस बीच पश्चिम बंगाल में नोटों की गड्डियां पकड़ी गईं। बीजेपी नेता की कार में 24 लाख रुपये मिले हैं। इसे लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पश्चिम बंगाल के दासपुर में स्थित खुकुरदा नाके पर पुलिस की चेकिंग चल रही थी। इस दौरान भाजपा नेता प्रशांत बेरा की वैगनआर वहां से गुजर रही थी। पुलिस ने उनकी गाड़ी को रोका और चेकिंग की। जांच में भाजपा नेता की कार से 24 लाख रुपये की नकदी मिली। एक झोले में नोटों की गड्डियां रखी थीं। साथ ही गाड़ी के पीछे वाली सीट पर पार्टी के बैनर-पोस्टर रखे हुए थे।

यह भी पढ़ें : चिराग पासवान के रोड शो में पैसे बांटते दिखे विधायक, सामने आया Video, RJD ने EC से की शिकायत

विज्ञापन

पुलिस ने जब्त की नोटों की गड्डियां

पुलिसकर्मियों ने नोटों की गड्डियों को जब्त कर लिया। सामने आए वीडियो में कार में भाजपा नेता बैठे नजर आ रहे हैं। ड्राइवर की बगल वाली सीट पर बैठे बीजेपी नेता के पैर के पास नोटों से भरा झोला रखा हुआ था। पकड़े जाने के बाद भाजपा नेता ने इस मामले में कोई जवाब नहीं दिया। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि ये पैसे किस काम के लिए जा रहे थे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव में उम्र की कोई सीमा नहीं; 80 से अधिक उम्र के 11, 25-30 आयु वर्ग के 537 उम्मीदवार

बिहार में विधायक ने बांटे पैसे

विज्ञापन

आपको बता दें कि बिहार के वैशाली से चुनाव के दौरान पैसे बांटने का नया मामला सामने आया है। चिराग पासवास के रोड शो में विधायक राजू कुमार सिंह पैसे देते हुए नजर आए। इस मामले में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने चुनाव आयोग से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola