BJP नेता का शव मिलने से हड़कंप, महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के गंगापुर की घटना

BJP Leader Dead Body: महाराष्ट्र में BJP नेता का शव मिला है, लेकिन उसकी मौत के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. मृतक के परिजनों, रिश्तेदारों और समर्थकों से पूछताछ करके मामले से जुड़ी जानकारियां ली जा रही हैं, ताकि मौत होने के कारण स्पष्ट हों.

BJP Leader Dead Body

सड़क किनारे झाड़ियों में मिला शव.

विज्ञापन

Maharashtra BJP Leader Died: महाराष्ट्र में छत्रपति संभाजीनगर के गंगापुर में नरवाड़ी शिवार में BJP नेता का शव मिलने से हड़कंप मचा है. मृतक की पहचान BJP युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष और भालगांव निवासी गणेश रघुनाथ टेमकर के रूप में हुई है. हदियाबाद-नरवाड़ी मार्ग पर नलकांडी पुल के पास टेमकर का शव मिला.

घटना की जानकारी सरपंच आसिफ पटेल और गौरव विधाटे ने गंगापुर पुलिस को दी. पोलिस निरीक्षक कुमारसिंह राठौड़ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को एम्बुलेंस से उपजिला अस्पताल में भेजा. फिलहाल टेमकर की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है. गंगापुर पुलिस में मामल दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.

Advertisment

डॉक्टरों ने घोषित किया शख्स को मृत

सरपंच आसिफ पटेल और गौरव विधाते ने बताया कि उन्होंने सड़क से गुजरते समय दुर्गंध आने पर आस-पास देखा तो किनारे पर झाड़ियों में एक शख्स को पड़े देखा. उन्होंने अपने साथियों को गाड़ी लेकर बुलाया और शख्स को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक जांच में ही डॉक्टरों ने उस शख्स को मृत घोषित कर दिया.

डॉक्टरों का कहना है कि शख्स की मौत पहले ही हो चुकी थी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. मौके से मिले दस्तावेज और न्यूज फ्लैश होने के बाद मृतक की पहचान हुई. परिजन और समर्थक मौके पर पहुंचे. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा.

विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. हर एंगल से केस की जांच की जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ