खड़गे के बयान पर बीजेपी का पलटवार, कहा- यह है PM का अपमान, लोगों से चुनावों में की सबक सिखाने की अपील

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पीएम नरेंद्र मोदी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पीएम नरेंद्र मोदी

Mallikarjun Kharge On PM Modi: कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रावण जैसे 100 मुख होने के बयान पर बवाल मचा हुआ है। अब बीजेपी ने इस पर पलटवार किया है। बीजेपी ने कांग्रेस पार्टी को जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने गुजरात के बेटे का अपमान किया है। बयान पर बीजेपी ने गुजरात की जनता से आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाने की अपील की है।

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने मंगलवार को कहा ‘कांग्रेस ने PM का अपमान किया है। गुजरात के बेटे का अपमान किया है, सोनिया गांधी ने PM को मौत का सौदागर कहा था। जबकि पीएम मोदी ने आतंकवाद को औकात दिखाई थी। कांग्रेस की गालियों की पूरी लिस्ट सामने है। आप पीएम को रावण कैसे कह सकते हैं।

बयान गुजरात के सम्मान के खिलाफ

आगे बीजेपी प्रवक्ता ने कहा-आज मैं प्रत्येक गुजराती से अपील करते हूं कि जिस कांग्रेस नेता ने गुजरात के बेटे के खिलाफ, गुजरात के सम्मान के खिलाफ, ऐसे शब्दों का प्रयोग किया है, गुजरात उनको सबक सिखाए। वोट की चोट कर आप लोकतांत्रिक तरीके से इसका बदला लें।

मल्लिकार्जुन खड़गे का पीएम पर तंज

बता दें सोमवार शाम एक गुजरात में एक रैली में मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी के चेहरे पर वोट मांगने को लेकर तंज कंसा था। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि, ‘वो हर वक्त अपनी ही बात करते हैं, आप किसी को मत देखो, बस मोदी को देखकर वोट दो, अब तुम्हारी सूरत कितनी बार देखें, कारपोरेशन में तुम्हारी सूरत देखें’। एमएलए इलेक्शन में तुम्हारी सूरत देखें, एमपी इलेक्शन में भी तुम्हारी सूरत देखें। हर जगह..कितने सर हैं.. क्या आपके रावण के जैसे 100 मुख हैं.’।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ