Lok Sabha Election 2024: BJP की पहली सूची पर आया ताजा अपडेट, किस दिन जारी होगी List?

BJP List Update Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनाव के लिए अब तक किसी भी प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया है। बीजेपी की पहली लिस्ट कब जारी होगी, इसे लेकर असमंजस की स्थिति चल रही है। अब बीजेपी की पहली लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

BJP Lok Sabha Election 2024

भाजपा ने जारी की छठी लिस्ट

विज्ञापन

BJP List Update Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर जहां कई पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करना शुरू कर दिया है तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी की लिस्ट पर सस्पेंस बना हुआ है। बीजेपी की पहली लिस्ट कब तक आएगी, इसे लेकर चर्चाएं तेज हैं। अब इसे लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची इस हफ्ते के आखिरी में जारी की जा सकती है।

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव 

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी के कोर ग्रुप की बैठक बुधवार को हुई। बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई। अब गुरुवार को बीजेपी के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। ऐसे में ये मीटिंग महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरोत्तम मिश्रा, बीडी मिश्रा और कैलाश विजयवर्गीय का नाम अलग-अलग जगह से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के पैनल में नाम सामने आया है।

Advertisment

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक कल

कल बीजेपी के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक है। जिसके बाद बीजेपी लोकसभा उम्मीदवारों के नाम की पहली सूची जारी कर सकती है। बुधवार को बीजेपी मुख्यालय में दिनभर हलचल रही। यहां 14 राज्यों के कोर ग्रुप की मीटिंग हुई। जिसमें हिंदी पट्टी समेत 15 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के नेता शामिल रहे।

जेपी नड्डा और अमित शाह शामिल रहे

राज्यों की कोर ग्रुप की बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल रहे। इस बैठक में राज्यों के तरफ से भेजे गए हर सीट पर तीन उम्मीदवारों के पैनल के नामों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन

कई जाने-माने चेहरों को किया जा सकता है शामिल

सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी की पहली लिस्ट में कई जाने-माने चेहरों का नाम शामिल किया जा सकता है। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में करीब 150 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जा सकता है। ये भी कहा जा रहा है कि जिन राज्यों में एनडीए गठबंधन है, उनके उम्मीदवारों पर पहली सीआईसी में चर्चा नहीं की जाएगी। साथ ही कमजोर फीडबैक वाले नेताओं का टिकट कटना लगभग तय माना जा रहा है। इस बार लिस्ट में कई नए नेताओं का भी नाम सामने आ सकता है।

विज्ञापन

समाजवादी पार्टी कर चुकी है 31 नेताओं के नाम का ऐलान 

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस 17 और सपा 63 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए सपा की ओर से तीन लिस्ट जारी हो चुकी हैं। जिसमें 31 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। फिलहाल बीजेपी ने किसी भी राज्य में सूची जारी नहीं की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ