गुजरात में बेरोजगारी के मुद्दे पर बीजेपी के पूर्व मंत्री जवाहर चावड़ा ने अपनी ही पार्टी की सरकार और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. चावड़ा ने दावा किया है कि उन्होंने करीब डेढ़ साल पहले मुख्यमंत्री से युवाओं की बेरोजगारी के मुद्दे पर मुलाकात का समय मांगा था, लेकिन अब तक उन्हें कोई जवाब नहीं मिला.
ये भी पढ़ें: ITMS क्या है? मोदी सरकार का ये तोहफा दिल्लीवालों के लिए कैसे वरदान साबित होगा
क्या बोले जवाहर चावड़ा?
जवाहर चावड़ा ने राज्य की व्यवस्था को लेकर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि अब इस व्यवस्था को बदलने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ साल से वे गुजरात के अलग-अलग गांवों में जाकर युवाओं से मिले और उनकी समस्याएं सुनीं. उनके मुताबिक, युवाओं में रोजगार को लेकर निराशा और नाराजगी है.
शुरू करेंगे रोजगार सहायता अभियान
इसी के साथ जवाहर चावड़ा ने ‘रोजगार सहायता अभियान’ शुरू करने का ऐलान किया है. उनका कहना है कि यह अभियान बिना किसी भेदभाव के युवाओं की रोजगार संबंधी समस्याओं को सामने लाने के लिए चलाया जाएगा और इसके लिए हेल्पलाइन भी शुरू की गई है. चावड़ा के इन बयानों के बाद गुजरात बीजेपी के भीतर और सरकार की रोजगार नीति को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है. हालांकि, मुख्यमंत्री या राज्य सरकार की ओर से चावड़ा के इन आरोपों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना अभी बाकी है.
ये भी पढ़ें: रबी की फसलों पर बढ़ी MSP, पीएम धारा और दिल्ली में ITMS को मंजूरी… मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
संबंधित खबरें
99.% ट्रेनें इलेक्ट्रिफाइड, फिर भी डीजल इंजन क्यों नहीं बंद कर सकता रेलवे?
59 mins agoबदले हुए फॉर्म 6 को मंजूरी हमने नहीं दी, किसने दिया आदेश?: सुप्रीम कोर्ट
1 hr agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
1 hr agoदिवाली-छठ से पहले हवाई यात्रियों को झटका, इंडिगो ने बढ़ाए टिकटों के दाम
1 hr ago'कानून के अनुसार करें काम', CEC को हटाने की मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज
2 hrs agoरेप के बढ़ते मामलों पर भड़का SC, दिल्ली पुलिस को दिया सख्त निर्देश
3 hrs ago135 साल पुरानी सेंट्रल लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
3 hrs agoभारत पहुंचे स्विस प्रेसिडेंट, ट्रेड-निवेश समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा
4 hrs ago'CJI सूर्यकांत जो चाहें करें, अब फर्क नहीं पड़ता', CJP ने SC पर उठाए सवाल
5 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines