दोस्त को लोकसभा चुनाव का टिकट मिलने की खुशी, BJP MLA ने जमकर किया डांस, वीडियो वायरल

BJP Darjeeling MLA Neeraj Zimba Dance Video Viral: बीजेपी विधायक नीरज जिम्बा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने दोस्त को लोकसभा चुनाव के लिए टिकट मिलने पर खुशी जता रहे हैं। नीरज पिछले दिनों चर्चा में रह चुके हैं।

BJP Darjeeling MLA Neeraj Zimba Dance Video Viral

BJP विधायक नीरज जिम्बा का डांस वीडियो वायरल।

BJP Darjeeling MLA Neeraj Zimba Dance Video Viral: लोकसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां अपनी कमर कस चुकी हैं। इसके लिए उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी की जा रही है, जिसे देख कई नेताओं को निराशा हाथ लग रही है तो वहीं कई की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। एक नेता को टिकट मिलने पर इस खुशी को उसके दोस्त और बीजेपी नेता ने डांस कर एक्सप्रेस किया है।

विज्ञापन

BJP विधायक नीरज जिम्बा का वीडियो वायरल

भाजपा के दार्जिलिंग विधायक नीरज जिम्बा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह बीजेपी की ओर से दार्जिलिंग लोकसभा सीट के लिए उनके मित्र को टिकट करने के बाद खुशी जाहिर कर रहे हैं। भाजपा ने दार्जिलिंग लोकसभा सीट से राजू बिस्ता को मैदान में उतारा है। उनकी उम्मीदवारी पर भाजपा विधायक नीरज जिम्बा खुशी जता रहे हैं। वायरल वीडियो में उन्हें एक कमरे में डांस करते देखा जा सकता है। इस दौरान वे जमकर थिरक रहे हैं। पीछे टीवी पर टिकट का अनाउंसमेंट होते देखा जा सकता है।

विज्ञापन

कौन हैं नीरज जिम्बा? 

बीजेपी विधायक नीरज जिम्बा पिछले कुछ समय से चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खून से लिखा खत भेजा था। जिसमें उन्होंने पीएम मोदी को उनका 10 साल पुराना वादा याद दिलाया था। जिसमें गोरखाओं को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिलाने का वादा किया गया था। पीएम मोदी की ओर से ये वादा आज तक पूरा नहीं नहीं किया गया है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि गोरखा नेशनल लिबरेशन फ्रंट (जीएनएलएफ) के महासचिव के रूप में कार्यरत जिम्बा की बिस्ता के साथ अच्छी दोस्ती है। जिम्बा ने इससे पहले कहा था कि अगर बिस्ता को भाजपा ने टिकट नहीं दिया गया तो वह दार्जिलिंग से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ