क्या अपने ही चक्रव्यूह में फंस गई कांग्रेस? कर्नाटक में EVM पर 83% लोगों का भरोसा, BJP ने राहुल गांधी को घेरा

बीजेपी पर चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी और वोट चोरी का आरोप लगाने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी अब खुद सवालों के घेरे में हैं. इसकी वजह है कर्नाटक सरकार की एक सर्वे रिपोर्ट, जो 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर करवाई गई थी. इस रिपोर्ट में क्या कुछ सामने आया है, पढ़िए इस रिपोर्ट में.

Karnataka BJP Slams Rahul Gandhi

Credit: Social Media

बीजेपी को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सवाल दागने का एक और मौका मिल गया है. जो कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी और ईवीएम को लेकर लगातार बीजेपी और चुनाव आयोग से सवाल कर रही थी. अब वो खुद अपने ही बनाए हुए चक्रव्यूह में फंस गई है. कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने 2024 के लोकसभा चुनावों पर एक सर्वे करवाया था. जिसमें ये सामने आया है कि ज्यादातर लोगों को भरोसा है कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) में किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं है. दरअसल, राहुल गांधी चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर बार-बार सवाल उठा रहे हैं. लेकिन अब सर्वे के बाद बीजेपी राहुल गांधी को निशाने पर ले रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहता है सर्वे?

‘लोकसभा इलेक्शन 2024- इवैल्यूएशन ऑफ इंडलाइन सर्वे ऑफ नॉलेज, एटीट्यूट एंड प्रैक्टिस ऑफ सिटिजन्स’ सर्वे के मुताबिक 83.61% लोगों का मानना है कि ईवीएम मशीनें बिल्कुल सही नतीजे देती हैं. लोगों का कहना है कि उन्हें चुनाव प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है. सर्वे में बेंगलुरु, बेलगावी, कुलबर्गी में 102 विधानसभा क्षेत्रों के 5100 लोगों ने हिस्सा लिया. ये सर्वे मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी. अंबुकुमार की देखरेख में किया गया. कुलबर्गी में 83.24% लोग ईवीएम से सहमत मिले जबकि 11.24% ने पूरा विश्वास जताया है. मैसूरु में 70.67% लोगों को ईवीएम पर भरोसा है और 17.92% पूरी तरह सहमत हैं. बेलगावी में 63.90% लोगों ने ईवीएम को विश्वसनीय बताया और 21.43% ने पूरा भरोसा जताया. बेंगलुरु की अगर बात करें तो वहां 63.67% लोग सहमत और 9.28% पूरी तरह ईवीएम से सहमत हैं.

BJP ने राहुल पर साधा निशाना

सर्वे के उलट राहुल गांधी के दावे कुछ और ही कहानी बता रहे हैं. वो लगातार कह रहे हैं कि बीजेपी ईवीएम में गड़बड़ी करती है और वोटों की चोरी करती है. राहुल गांधी बार-बार निर्वाचन आयोग पर भी सवाल उठा रहे हैं. लेकिन अब बारी बीजेपी की है. पार्टी के नेता राहुल गांधी को निशाने पर ले रहे हैं. कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि राहुल गांधी लगातार ये कह रहे हैं कि ईवीएम पर भरोसा नहीं किया जा सकता. लेकिन कर्नाटक की सरकार ने जो सर्वे करवाया उसमें साफ हो गया है कि जनता को लोकतंत्र पर पूरा भरोसा है. उन्होंने कहा कि ये सर्वे राहुल गांधी के मुंह पर तमाचा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ