'राहुल गांधी कर रहे भगवान राम जैसा काम…' नाना पटोले के इस बयान पर भड़की BJP, कहा- चापलूसी की हद पार हो गई

कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा, राहुल गांधी को दिखावा पसंद नहीं है, उन्हें राम मंदिर में जाकर फोटो सेशन कराने से ज्यादा भगवान राम की तरह पीड़ित और वंचितों को न्याय दिलाने का काम पसंद है.

RAHUL GANDHI

नाना पटोले के इस बयान को लेकर भाजपा ने निशाना साधा है.

कांग्रेस नेता नाना पटोले ने राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से करके एक राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है, जिस पर भाजपा ने कहा है कि ‘चापलूसी की हद’ पार हो गई.

विज्ञापन

पटोले ने अयोध्या के राम मंदिर में राहुल गांधी के अब तक नहीं जाने के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वह ‘भगवान राम का कार्य कर रहे हैं’. साथ ही उन्होंने बिना नाम लिए पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘क्योंकि भगवान राम का कार्य पीड़ित और शोषितों को न्याय दिलाना था- राहुल गांधी भी वही कर रहे हैं. उन्हें राम मंदिर में फोटो सेशन कराने के बजाय यह सेवा करना पसंद है.’

विज्ञापन

साथ ही कांग्रेस नेता ने यह भी जिक्र किया कि राम मंदिर का ताला खुलवाने के पीछे राजीव गांधी का हाथ था. भाजपा नेताओं ने पटोले पर हमला करते हुए कहा कि पार्टी ‘हिंदू आस्था का अपमान’ कर रही है. बता दें, भाजपा उद्घाटन के बाद से मंदिर न जाने के लिए गांधी पर निशाना साधती रही है.

नाना पटोले ने कहा, ‘भगवान राम का काम हमारे नेता राहुल गांधी कर रहे हैं. भगवान श्री राम का काम था, शोषित, वंचित और पीड़ित लोगों को न्याय दिलाना और पूरे देश में घूमकर राहुल गांधी वही काम कर रहे हैं. मंदिर में जाकर फोटो सेशन कराने से ज्यादा शोषित पीड़ितों की सेवा करना राहुल गांधी को ज्यादा अच्छा लगता है. जब वे अयोध्या दौरे पर जाएंगे, तब वो दर्शन करेंगे.’

विज्ञापन

साथ ही उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि फोटो सेशन कराने वाले जो लोग वहां जाते हैं, उनके साथ भगवान श्री राम है ही नहीं. क्योंकि अयोध्या का सांसद भी इंडिया गठबंधन का है. राहुल गांधी को दिखावा करना अच्छा नहीं लगता. आपको पता होगा कि रामलल्ला का बंद ताला राजीव गांधी ने खुलवाया था.’

भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने निशाना साधते हुए कहा, ‘एक बार फिर, कांग्रेस पार्टी ने चापलूसी की हद पार कर दी. कांग्रेस पार्टी का कहना है कि राहुल गांधी भगवान राम की तरह हैं. अभी हाल ही में, उन्होंने कहा था कि सोनिया गांधी की वजह से ही क्रिसमस मनाया जा सकता है. यह कैसी चापलूसी है? और फिर आप हिंदू आस्था का अपमान कर रहे हैं? यह वही कांग्रेस पार्टी है जो कहती है कि राम मंदिर नहीं बनना चाहिए. यह वही कांग्रेस पार्टी है जो कहती है कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा ‘नाच-गाना’ है. वे लगातार हिंदू आस्था पर हमला और अपमान कर रहे हैं.’

विज्ञापन

भाजपा प्रवक्ता सी.आर. केसवन ने पटोले से सवाल किया कि क्या वे राहुल गांधी से यह पूछने की हिम्मत रखते हैं कि उन्होंने ‘प्राण प्रतिष्ठा’ का ‘नाच-गाना’ कहकर मज़ाक क्यों उड़ाया या वे अभी तक राम मंदिर क्यों नहीं गए.

केसवन ने कहा, ‘नाना पटोले ने पहले अपमानजनक ढंग से अयोध्या राम मंदिर के शुद्धिकरण की मांग की थी, जब हमारी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राम मंदिर का दौरा किया था और हमारे देश के कल्याण के लिए प्रार्थना की थी. नाना पटोले की अपमानजनक टिप्पणी और ऐसी मानसिकता अक्षम्य और अत्यंत निंदनीय है.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ