BJP Appoint New President of Rajasthan Bihar: बीजेपी हाईकमान ने गुरुवार रात 12 बजे बिहार और राजस्थान के बीजेपी अध्यक्ष बदल दिए। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजस्थान में मदन राठौड़ और बिहार में दिलीप जायसवाल को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा बीजेपी ने 6 राज्यों के प्रदेश प्रभारी भी बदल दिए हैं।
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ को बीजेपी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। मठन राठौड़ ओबीसी समुदाय से आते हैं। ऐसे में बीजेपी ने प्रदेश में ओबीसी को साधने के लिए बड़ा दांव चल दिया है। राठौड़ को हाईकमान ने 5 महीने पहले ही राज्यसभा सांसद नियुक्त किया है। उन्हें संगठन का भी लंबा अनुभव है। मदन राठौड़ पीएम मोदी के पुराने परिचित हैं। उन्होंने बीजेपी के दिग्गज नेताओं के साथ काम करने का लंबा अनुभव है। उन्हें बीजेपी के पुरानी और नई पीढ़ी के साथ काम करने का अनुभव है। राठौड़ मूल ओबीसी में घांची समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। बता दें मदन राठौड़ पाली की सुमेरपुर विधानसभा से दो बार विधायक भी रह चुके हैं। इसके अलावा वे 2013 से 2018 तक सरकारी मुख्य उप सचेतक भी रहे हैं।
सम्राट चौधरी का पत्ता कटा
बीजेपी हाईकमान ने इसके बाद ही बिहार बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष भी बदल दिया है। सम्राट चौधरी की जगह अब दिलीप जायसवाल को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। बता दें कि दिलीप जायसवाल नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए सरकार में भूमि सुधार मंत्री भी हैं। ऐसे में कुशवाहा वोट बैंक में विपक्ष की सेंधमारी सम्राट चौधरी को पद से हटाए जाने का मुख्य कारण बताया जा रहा है। बिहार के खगड़िया जिले के रहने वाले दिलीप जायसवाल बीजेपी के कद्दावर नेता माने जाते हैं। वे तीसरी बार विधानपरिषद् के सदस्य नियुक्त हुए हैं। इससे पहले लगातार 20 सालों तक बिहार में बीजेपी के कोषाध्यक्ष भी रहे हैं। बता दें कि दिलीप जायसवाल अतिपिछड़ा वैश्य समुदाय से आते हैं। ऐसे में बीजेपी ने अतिपिछड़ा वोट बैंक को साधने के लिए उन पर दांव चला है।
इन राज्यों के बदले प्रभारी
बीजेपी ने इसके साथ ही 6 राज्यों के प्रदेश प्रभारी भी बदल दिए हैं। पार्टी ने असम में हरीश द्विवेदी को नया प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। चंडीगढ़ में अतुल गर्ग, लक्षद्वीप और तमिलनाडु में अरविंद मेनन, राजस्थान में राधा मोहन दास अग्रवाल और त्रिपुरा में डाॅ. राजदीप राॅय को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
ये भी पढ़ेंः आंध्र प्रदेश है ‘गांजा कैपिटल’, जगन मोहन हैं ‘पाब्लो एस्कोबार’; ये क्या बोल गए चंद्रबाबू नायडू
ये भी पढ़ेंः लोकसभा चुनाव के नतीजों से हरियाणा में कांग्रेस की ‘बूस्टर’ जीत! समझें पूरा समीकरण
संबंधित खबरें
पूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
26 mins ago'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
3 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
3 hrs agoLIVE: चक्रवाती तूफान 'मुरसु' का असर, विजयवाड़ा से इंडिगो की 10 उड़ानें रद्द
4 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
5 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
5 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
12 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
12 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
13 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines