लोकसभा चुनाव के नतीजों से हरियाणा में कांग्रेस की 'बूस्टर' जीत! समझें पूरा समीकरण

Haryana Assembly Election 2024 : लोकसभा चुनाव के नतीजों ने सबको चौंका दिया। हरियाणा की 10 सीटों में 5-5 सीटों पर कांग्रेस और भाजपा का कब्जा है। अब सबकी नजरें विधानसभा चुनाव पर टिकी हैं। आइए जानते हैं कि लोकसभा चुनाव परिणाम के आंकड़े क्या कहते हैं?

Haryana assembly Election 2024

Haryana assembly Election 2024

Haryana Assembly Election 2024 : लोकसभा चुनाव और उपचुनाव के बाद सबकी निगाहें विधानसभा चुनाव पर टिकी हैं। हरियाणा में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी तेज कर दी। लोकसभा चुनाव के नतीजों से कांग्रेस में बूस्टर जीत की उम्मीद जगी है। आइए जानते हैं कि क्या है राज्य का पूरा सियासी समीकरण?

विज्ञापन

हरियाणा में भाजपा को झटका

विज्ञापन

हरियाणा में क्लीन स्वीप करने वाली भाजपा को लोकसभा चुनाव 2024 में बड़ा झटका लगा, जहां पार्टी 5 सीटों पर सिमट गई, जबकि कांग्रेस के खाते में 5 सीटें आईं। इसका असर विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। इस वक्त राज्य में भाजपा की सरकार है और नायब सिंह सैनी सीएम हैं। जहां भाजपा के लिए इस बार का विधानसभा चुनाव चुनौतियों से भरा हुआ तो वहीं लोकसभा चुनाव के नतीजे से कांग्रेस के लिए संभावनाओं से भरे नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

जानें किस पार्टी को कितनी मिल सकती हैं सीटें

कांग्रेस ने जिन पांच लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की, उन क्षेत्रों के अंतर्गत 46 विधानसभा सीटें आती हैं, जबकि भाजपा ने जिन पांच लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की, उसके तहत 44 विधानसभा सीटें आती हैं। अगर लोकसभा चुनाव परिणाम की तरह ही विधानसभा चुनाव के भी नतीजे आ गए तो 10 साल के बाद कांग्रेस सत्ता में वापसी कर सकती है। ऐसे में 90 विधानसभा सीट वाले हरियाणा में कांग्रेस और भाजपा के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के नतीजों ने चौंकाया

लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस को हरियाणा की रोहतक सीट, अंबाला, हिसार, सिरसा और सोनीपत पर जीत मिली है, जबकि भाजपा के खाते में भिवानी-महेंद्रगढ़, करनाल, फरीदाबाद, गुड़गांव, कुरुक्षेत्र सीटें आईं। हालांकि, हरियाणा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का गठबंधन था। अब सवाल उठता है कि यह गठबंधन विधानसभा चुनाव में रहेगा या नहीं? इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

विज्ञापन

उपचुनाव में कांग्रेस हारी

विज्ञापन

हरियाणा में हुए विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका। सीएम नायब सिंह सैनी ने उपचुनाव में कांग्रेस के तरलोचन सिंह को हरा दिया। मनोहर लाल के इस्तीफा देने के बाद करनाल विधानसभा सीट खाली हुई थी, जिस पर उपचुनाव हुआ।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ