---विज्ञापन---

देश angle-right

क्या राघव चड्ढा को BJP में लेगी पार्टी? अटकलों पर मनोज तिवारी ने सांसद को दिया ये ऑफर

आप पार्टी ने राघव को राज्यसभा से डिप्टी लीडर से पद से हटा दिया था। तब से इस हवा को और फ्यूल मिल गया कि राघव चड्ढा अब बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं। अब बीजेपी ने पहली बार इस अटकलों पर जवाब दिया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

---विज्ञापन---

आप नेता राघव चड्ढा इन दिनों राजनीति के गलियारों में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। संसद में राघव चड्ढा के सवालों पर एक्शन के बाद से राघव चर्चा में हैं। इसके बाद आप पार्टी ने राघव को राज्यसभा से डिप्टी लीडर से पद से हटा दिया था। तब से इस हवा को और फ्यूल मिल गया कि राघव चड्ढा अब बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं। हालांकि अभी तक राघव ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। अब बीजेपी ने पहली बार इस अटकलों पर जवाब दिया है।

बीजेपी नेता और सांसद मनोज तिवारी ने अटकलों पर बयान दिया है। न्यूज 18 के एक कार्यक्रम में मनोज तिवारी से सवाल पूछा गया कि क्या राघव चड्ढा बीजेपी में आ रहे है, राघव की राजनीतिक बीजेपी की तरफ हो रही है। इस पर मनोज तिवारी ने कहा कि वैसे तो बीजेपी का दरवाजा खुला हुआ है। फिर सवाल पूछा गया कि तो राघव चड्ढा आ सकते हैं? इस पर तिवारी ने कहा कि वो तो मुझे नहीं बता।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: राघव चड्ढा का नया वीडियो देखें, AAP को दिखाए आक्रामक तेवर, कहा- ये तो ट्रेलर है, पूरी पिक्चर

आम से लेकर खास तक यह चर्चा है कि राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा कभी भी बीजेपी ने शामिल हो सकते हैं। बीते दिन पंजाब सरकार ने राघव चड्ढा की सुरक्षा वापस ले ली। तुरंत बाद ही केंद्र सरकार ने राघव को जेड कैटेगरी की सुरक्षा दे दी। इस एक्शन के बाद राघव चड्ढा और आप में मतभेद साफ साफ दिखने लगे। वहीं बीजेपी और राघव के बीच सामंजस्य बेहतर दिखने लगा।

---विज्ञापन---

मनोज तिवारी ने ऑफर देते हुए कहा कि राज्य सभा में साथी होने के नाते वो (राघव चड्ढा) आएं और सपोर्ट करें। उनका स्वागत है। किसी दिन चाय पीने आएंगे तो बात करेंगे। चाय पीने के बाद बहुत कुछ हो जाता है।

क्यों बागी हो रहे राघव?

जब मनोज तिवारी से पूछा गया कि राघव आप पार्टी से पलट क्यों रहे हैं, इस पर सांसद मनोज ने जवाब दिया कि इसका कारण केजरीवाल की करनी है। दोनों के बीच कुछ तो गड़बड़ है। अभी तक सामने नहीं आया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: AAP सांसद अशोक मित्तल के घर पर ईडी की रेड के पीछे राघव चड्ढा का हाथ- अनुराग ढांडा

First published on: Apr 16, 2026 11:27 AM

End of Article

About the Author

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola