भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की 8वीं लिस्ट, सनी देओल का कटा टिकट, देखें पूरी List

BJP 8th List For Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 सात चरणों में होगा। राजनीतिक पार्टियां चुनाव में पूरी तरह एक्टिव हो गई हैं। भाजपा ने आठवीं लिस्ट जारी की है, जिसमें 11 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

Sunny-Deol

सनी देओल का कटा टिकट।

BJP 8th List For Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत लगा दी है। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को उम्मीदवारों की आठवीं लिस्ट जारी की है। पार्टी ने इस बार बॉलीवुड एक्टर सनी देओल का टिकट काट दिया।

विज्ञापन

गुरदासपुर से दिनेश सिंह ‘बब्बू’ लड़ेंगे चुनाव

विज्ञापन

बीजेपी ने तीन राज्यों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की है। पार्टी ने पंजाब, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के लिए लिस्ट जारी की है, जिसमें 11 प्रत्याशी के नाम हैं। ओडिशा की 3, पश्चिम बंगाल की 2 और पंजाब की 6 सीटों पर प्रत्याशी उतारे गए हैं। पंजाब की गुरदासपुर सीट से मौजूदा सांसद सनी देओल की जगह दिनेश सिंह ‘बब्बू’ को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

पंजाब में चौंकाने वाले उम्मीदवारों को मिला टिकट

भाजपा ने पंजाब में चौंकाने वाले उम्मीदवारों को टिकट दिया है। आम आदमी पार्टी से आए सुशील कुमार रिंकू और कांग्रेस से आए रवनीत सिंह बिट्टू को उम्मीदवार बनाया है। साथ ही फरीदकोट से सिंगर हंस राज हंस चुनावी मैदान हैं। पार्टी ने उत्तर पश्चिमी दिल्ली की जगह उन्हें फरीदकोट से टिकट दिया है।

विज्ञापन

देखें भाजपा के उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

ओडिशा

विज्ञापन

जाजपुरा (SC) : रविंद्र नारायण बेहरा
कंधमाल : सुकांत कुमार पाणिग्रही
कटक : भर्तृहरि महताब

पंजाब

विज्ञापन

गुरदासपुर : दिनेश सिंह ‘बब्बू’
अमृतसर : तरणजीत सिंह संधू
जालंधर : सुशील कुमार रिंकू
लुधियाना : रवनीत सिंह बिट्टू
फरीदकोट : हंस राज हंस
पटियाला : परनीत कौर

पश्चिम बंगाल

विज्ञापन

झारग्राम (ST) : प्रवत टुडू
बीरभूम : देबाशीष धर

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ