महाराष्ट्र में चाचा-भतीजे के बाद ननद-भौजाई आमने-सामने, बारामती सीट पर होगा दिलचस्प मुकाबला

Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। राजनीतिक पार्टियां चुनाव में पूरी तरह से एक्टिव हो गई हैं। महाराष्ट्र की हाई प्रोफाइल सीटों में शुमार बारामती सीट पर इस बार ननद-भौजाई आमने-सामने हैं, जिससे यहां मुकाबला दिलचस्प हो गया।

supriya sule Vs Sunetra Pawar

बारामती सीट पर ननद-भौजाई आमने-सामने।

Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी बिछात बिछ गई है। राजनीतिक दलों ने चुनाव में अपनी ताकत झोंक दी है। इस चुनाव में अपने लोग आमने-सामने हैं। महाराष्ट्र में चाचा-भतीजे के बाद ननद-भौजाई चुनावी मैदान में एक-दूसरे खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। राज्य की हाई प्रोफाइल सीट बारामती पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

महाराष्ट्र में शरद पवार और अजित पवार की राजनीतिक लड़ाई किसी से छिपी नहीं है। दोनों की राहें अलग-अलग हो गई हैं। एनसीपी अजित पवार गुट एनडीए के साथ है तो एनसीपी शरद पवार गुट इंडिया गठबंधन के साथ। बारामती सीट पवार का गढ़ है, जहां से शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले सांसद हैं।

विज्ञापन

एनसीपी के दोनों गुटों ने बारामती से उतारे उम्मीदवार

विज्ञापन

एनसीपी शरद पवार गुट ने शनिवार को पांच उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में बारामती से एक बार फिर सुप्रिया सुले को चुनावी मैदान में उतारा गया। इसके थोड़ी देर बाद ही अजित पवार गुट ने इस सीट से उम्मीदवार के नाम की घोषणा की। एनसीपी अजित गुट के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को बारामती से उम्मीदवार घोषित किया।

विज्ञापन

रिश्ते में ननद-भाभी हैं सुप्रिया सुले और सुनेत्रा पवार

सुप्रिया सुले और सुनेत्रा पवार रिश्ते में ननद-भाभी हैं। अब बारामती से ननद-भौजाई एक-दूसरे खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। सुप्रिया सुले एक अनुभवी राजनेता हैं, जबकि सुनेत्रा पवार भले की राजनीति से दूर रहती हैं, लेकिन वह सामाजिक कार्यों में बढ़कर हिस्सा लेती हैं। अब देखना है कि बारामती की जनता किसे अपना सांसद चुनेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ