Gaurav Pandey
लिखने-पढ़ने का शौक है। राजनीति में दूर-दूर से रुचि है। अखबार की दुनिया के बाद अब डिजिटल के मैदान में हूं। आठ साल से ज्यादा समय से देश-विदेश की खबरें लिख रहा हूं। दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे संस्थानों में सेवाएं दी हैं।
Read More---विज्ञापन---
Lok Sabha Election 2024 BJP 5th List Analysis : आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने रविवार की शाम अपने उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी कर दी थी। इसमें 111 लोगों के नाम थे जिनमें बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत, कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व जज अभिजीत गांगुली और उद्योगपति नवीन जिंदल व रणजीत चौटाला भी शामिल हैं। वहीं, भाजपा ने वरुण गांधी का टिकट इस बार काट दिया है। इस रिपोर्ट में पढ़िए भाजपा की पांचवीं लिस्ट का पूरा विश्लेषण।
BJP releases 5th list of candidates for the upcoming Lok Sabha elections.
Nityanand Rai to contest from Ujiarpur.
Giriraj Singh from Begusarai.
Ravi Shankar Prasad from Patna Sahib.
Kangana Ranaut from Mandi.
Naveen Jindal from Kurukshetra.
Sita Soren from Dumka.
Jagadish… pic.twitter.com/xQOR2BDpA0---विज्ञापन---— ANI (@ANI) March 24, 2024
प्रत्याशियों की पांचवीं लिस्ट में भाजपा ने 17 राज्यों को कवर किया है। इसमें आंध्र प्रदेश में उसके अपने हिस्से की सभी 6 सीटों, बिहार में अपनी सभी 17 सीटों, ओडिशा की 21 और पश्चिम बंगाल की 19 सीटों पर भाजपा ने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। हालांकि, एक खास बात यह रही कि पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी का टिकट कट गया है। यहां से कांग्रेस के पूर्व नेता जितिन प्रसाद को प्रत्याशी बनाया गया है। जितिन प्रसाद उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा में शामिल हो गए थे।
वरुण गांधी को भाजपा ने भले ही इस बार किनारे कर दिया हो लेकिन उनकी मां मेनका गांधी को सुल्तानपुर से ही टिकट मिला है। इसी बीच अटकलें चली हैं कि वरुण गांधी निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। ऐसी बातें इसलिए हो रही हैं क्योंकि कुछ दिन पहले ही उन्होंने पीलीभीत से सांसद नामांकन के 4 फॉर्म खरीदे थे। तब यह अनुमान लग रहे थे कि उनका टिकट कट सकता है। उधर, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी संकेत दे चुके हैं कि सपा (समाजवादी पार्टी) उन्हें टिकट दे सकती है।
I have soft corner for Varun Gandhi and my doors are open for him he wants to come
He is good candidate, i will welcome
-Akhilesh Yadav pic.twitter.com/XCqM0KiMmI
---विज्ञापन---— Am Oxicillín (@amoxcicillin1) March 23, 2024
इसके अलावा भाजपा ने बदायूं से सांसद संघमित्रा मौर्य का टिकट भी काट दिया है। उनकी जगह यहां से दुर्विजय सिंह शाक्य को चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया गया है। इस फैसले से भाजपा ने वहां के शाक्य-मौर्य मतदाताओं को लुभाने की कोशिश की है। संघमित्रा टिकट काटने के पीछे की वजह को लेकर कहा जा रहा है कि भाजपा ने यह कदम उनके पिता स्वामी प्रसाद मौर्य के चलते उठाया है। कहा जा रहा है कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व स्वामी प्रसाद के विवादित बयानों से खुश नहीं था।
भाजपा ने अपनी पांचवीं लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत को मंडी से टिकट दिया है। वहीं, नवीन जिंदल को कुरुक्षेत्र और रणजीत चौटाला को हिसार से उम्मीदवार बनाया गया है। कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व जज अभिजीत गंगोपाध्याय को पश्चिम बंगाल की तमलुक लोकसभा सीट से मौका दिया गया है। अभिजीत कुछ दिन पहले ही स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर भाजपा में शामिल हुए थे। वह पहले रिटायर जज हैं जिसने राजनीति में पारी शुरू की है। तमलुक सीट पूर्वी मेदिनीपुर जिले में आती है।
My beloved Bharat and Bhartiya Janta’s own party, Bharatiya Janta party ( BJP) has always had my unconditional support, today the national leadership of BJP has announced me as their Loksabha candidate from my birth place Himachal Pradesh, Mandi (constituency) I abide by the high…
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) March 24, 2024
केंद्रीय मंत्री व बिहार की बक्सर सीट से मौजूदा सांसद अश्विनी कुमार चौबे और गाजियाबाद से सांसद जनरल वीके सिंह भी चुनाव नहीं लड़ेंगे। वीके सिंह खुद ही चुनाव न लड़ने की बात कह चुके थे। इनके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े को भी टिकट नहीं दिया गया है। हेगड़े कर्नाटक की उत्तर कन्नड़ सीट से सांसद हैं। चौबे की जगह मिथलेश तिवारी, वीके सिंह के स्थान पर अतुल गर्ग और हेगड़े के स्थान पर भाजपा ने विश्वेश्वर हेगड़े कगेरी को चुनावी मैदान में उतारने का निर्णय लिया है।
केरल की वायनाड सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी को भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी की केरल इकाई के अध्यक्ष के सुरेंद्रन को उतारने का फैसला किया है। लोकप्रिय टीवी सीरियल रामायण में श्री राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोयल को भगवा दल ने मेरठ लोकसभा सीट से टिकट दिया है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को पार्टी ने बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट से और पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद को पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है।
मेरठ से चुनाव लड़ेंगे रामायण के राम अरुण गोविल, क्या अपना पहला चुनाव जीत पाएंगे?
◆ कमेंट में दीजिये जवाब #ArunGovil #Yourspace #BJPList | Arun Govil Meerut pic.twitter.com/bB6KhbdeIP
— News24 (@news24tvchannel) March 24, 2024
---विज्ञापन---
इस लिस्ट में भाजपा ने ओडिशा की 2 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। यहां की संभलपुर सीट से केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पुरी से संबित पात्रा पर भरोसा जताया है। इसके अलावा झारखंड की दुमका सीट से पार्टी ने सीता सोरेन को टिकट दिया है। सीता सोरेन हाल ही में भाजपा में शामिल हुई थीं और वह झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की भाभी हैं। वह पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा में थीं। इसी के टिकट पर उन्होंने जामा विधानसभा सीट से विधायकी का चुनाव जीता था।
ये भी पढ़ें: BJP ने संदेशखाली की पीड़िता को बशीरहाट सीट का दिया टिकट
ये भी पढ़ें: एक और राज्य में टूटा गठबंधन! चुनाव लड़ने अकेले उतरेगी बीजेपी
ये भी पढ़ें: BSP की पहली लिस्ट में 7 मुस्लिम उम्मीदवार, कहां से मिला टिकट
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।