BJP Lok Sabha Election 2024

एक और राज्य में टूटा BJP गठबंधन! चुनावी मैदान में अकेले उतरेगी बीजेपी

Lok sabha election 2024: सिक्किम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डीआर थापा और SKM नेताओं की सीट शेयरिंग पर दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में बैठक हुई थी। जहां दोनों पार्टी नेताओं में सहमति नहीं बन सकी। बैठक के बाद थापा ने सिक्किम के रंगपो क्षेत्र में मीडिया में बयान दिया कि एसकेएम के साथ गठबंधन समाप्त हो गया है।

Lok sabha election 2024: बीजेपी का एक और राज्य में गठबंधन टूट गया है। दरअसल, पार्टी ने सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) से अपना गठबंधन खत्म होने का ऐलान किया है। सिक्किम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डीआर थापा ने कहा कि पार्टी राज्य में लोकसभा और विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। उधर, एसकेएम नेता जैकब खालिंग राय ने कहा कि पिछले चुनाव में हमने भाजपा से देश और राज्य के हित में गठबंधन किया था।

विज्ञापन

पांचवीं लिस्ट जारी

विज्ञापन

इससे पहले शनिवार को सिक्किम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डीआर थापा और SKM नेताओं की सीट शेयरिंग पर दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में बैठक हुई थी। जहां दोनों पार्टी नेताओं में सहमति नहीं बन सकी। बैठक के बाद थापा ने सिक्किम के रंगपो क्षेत्र में मीडिया में बयान दिया कि एसकेएम के साथ गठबंधन समाप्त हो गया है। वहीं, रविवार को बीजेपी ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से कंगना रनौत को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ