BJP की लिस्ट में संदेशखाली की पीड़िता का नाम, रेखा पात्रा को बशीरहाट से बनाया उम्मीदवार

Lok sabha election 2024: बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि बीजेपी ने बंगाल के बशीरहाट से रेखा पात्रा को अपना उम्मीदवार बनाकर चुनावी मैदान में उतारा है। वह संदेशखाली केस में पीड़िता हैं।

rekha patra

रेखा पात्रा।

विज्ञापन

Lok sabha election 2024: भाजपा ने रविवार को लोकसभा चुनावों को लेकर अपनी पांचवीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने पश्चिम बंगाल की बशीरहाट लोकसभा सीट से रेखा पात्रा को अपना उम्मीदवार बनाया है। दरअसल, रेखा संदेशखाली मामले में पीड़िता हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया।

Advertisment

सीएम की उदासीनता की शिकार

अमित मालवीय ने X पर लिखा बीजेपी ने बंगाल के बशीरहाट से रेखा पात्रा को अपना उम्मीदवार बनाकर चुनावी मैदान में उतारा है। वह संदेशखाली केस में पीड़िता हैं। आगे उन्होंने राज्य की सीएम ममता बनर्जी पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि सीएम को वोट मांगने से पहले इन जैसी महिलाओं के आंसू पोंछने चाहिए, जो चुपचाप पीड़ा झेल रही हैं और उनकी उदासीनता का शिकार हैं।’

5 वीं लिस्ट में 111 उम्मीदवारों के नाम

बीजेपी ने अपनी 5 वीं लिस्ट में 111 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। प्रमुख नामों की बात करें तो पटना साहिब लोकसभा सीट से दिग्गज नेता रविशंकर प्रसाद, बेगुसराय से गिरिराज सिंह, मंडी से कंगना रनौत, कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल, पुरी से संबित पात्रा और मेरठ लोकसभा सीट से अभिनेता अरुण गोविल का नाम शामिल है। भाजपा ने रविवार को आंध्र प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों, बिहार की 17 और गोवा की 1 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है।

क्या है संदेशखाली मामला

पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले में संदेशखाली गांव है। गांव की बड़ी संख्या में महिलाओं ने तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता शाहजहां शेख पर कथित यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मामले के उजागर होने के बाद इलाके में हिंसा हुई। इस मसले पर बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस दोनों पार्टिंयों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए थे। बता दें इस मामले में शाहजहां शेख की गिरफ्तारी हो चुकी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ