BJD leader Naba Das shot: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास को गोली मारा गया है। घटना में स्वास्थ्य मंत्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना झारसुगुड़ा की बताई जा रही है। फिलहाल, स्थानीय अस्पताल में इलाज के बाद स्वास्थ्य मंत्री को एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए भुवनेश्वर ले जाने की तैयारी है।
जानकारी के मुताबिक, बीजू जनता दल (BJD) नेता नबा दास की हालत गंभीर है। स्वास्थ्य मंत्री नबा दास पर उस वक्त फायरिंग की गई जब वे एक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्री नबा दास पर 2 राउंड फायरिंग की गई है। गोली सीधी जाकर उनके सीने में लगी है।
और पढ़िए – जिला प्रशासन का दावा- 20 जनवरी के बाद किसी मकान में दरार नहीं आई; स्थानीय लोगों ने दिया ये जवाब
पुलिसकर्मी ने भीड़ के बीच स्वास्थ्य मंत्री को मारी गोली
जानकारी के मुताबिक, झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर के पास एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया गया था। जब नबा दास ब्रजराजनगर के गांधी चौक पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी मौके पर मौजूद एक पुलिसकर्मी ने उनके सीने पर गोली चला दी।
जानकारी के मुताबिक, घटना के दौरान स्वास्थ्य मंत्री के एस्कॉर्ट वाहन से उतर रहे थे। कार्यकर्ता उन्हें फूल दे रहे थे। इसी दौरान पुलिसकर्मी ने उन्हें गोली मारी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। आरोपी पुलिसकर्मी ने स्वास्थ्य मंत्री को गोली क्यों मारी, इस संबंध में जांच पड़ताल जारी है।
प्रत्यक्षदर्शी ने बताई पूरी कहानी
घटनास्थल पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि एक जन शिकायत कार्यालय के उद्घाटन पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। जब वे यहां आए तो उनका स्वागत करने के लिए भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज़ सुनाई दी। हमने देखा कि एक पुलिस कर्मी नज़दीक से गोली चलाकर भाग रहा है।
और पढ़िए –मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी बोले- लोकतंत्र हमारे रगों में है, भारत ‘मदर ऑफ डेमोक्रसी’ है
ओडिशा के CM नवीन पटनायक ने की घटना की निंदा
स्वास्थ्य मंत्री नबा दास पर हमले पर ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने कहा कि मैं हमले की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से स्तब्ध हूं। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। क्राइम ब्रांच को जांच करने का निर्देश दिया है। अपराध शाखा के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाने के लिए कहा गया है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
29 mins agoLIVE: दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली
2 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
2 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
9 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
9 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
11 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
11 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
11 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
12 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines