Biparjoy Cyclone: गुजरात और मुंबई समेत कई तटीय राज्यों के लिए खतरे की घंटी बजने वाली है। मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी के अनुसार, चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ‘बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान’ में बदल चुका है। विभाग की मानें तो इसके और तेज होने की आशंका है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से बताया गया है कि चक्रवात बिपरजॉय के लगभग उत्तर की ओर बढ़ने और 15 जून को सौराष्ट्र, कच्छ और पाकिस्तान के आस-पास के तटों को पार करने की आशंका है। विभाग की ओर से चेतावनी जारी कर दी गई है।
बिपरजॉय की 10 प्वॉइंट्स में जानें ‘गंभीरता’
1. गुजरात में अगले पांच दिनों में हवा की गति तेज रहने और गरज के साथ छींटे पड़ने की आशंका है।
2. आईएमडी ने कहा कि सौराष्ट्र और कच्छ के तटों के साथ-साथ समुद्र की स्थिति बुधवार तक ‘खराब से बहुत खराब’ और गुरुवार को इससे भी ज्यादा खराब होने की आशंका है।
3. अरब सागर तट पर गुजरात के वलसाड में पर्यटन स्थल तीथल बीच को ऊंची लहरों और तेज हवाओं के कारण अस्थायी रूप से पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है।
4. आईएमडी ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे गुजरात, केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप में समुद्री चटों से दूर रहे। किसी भी सूरत में वहां न जाएं।
5. पिछले एक हफ्ते से भारतीय तट रक्षक के सभी तटीय प्रतिष्ठान मछुआरों के साथ नियमित बातचीत कर रहे हैं। अरब सागर के ऊपर इस तूफान दो देखते हुए सावधानियां बरतने पर जोर दिया जा रहा है।
6. आईएमडी ने कहा है कि राज्य सरकारों को सलाह दी गई है, वे अपने क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखें। नियमित रूप से स्थिति पर नजर बनाए रखें। उचित एहतियाती उपाय करें।
7. अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानून के अनुसार, बंदरगाहों को प्रतिकूल मौसम की स्थिति के बारे में आगाह करते हुए जहाजों को नियमित सिग्नल देने और संपर्क में रहने की सलाह दी गई है। ताकि जहाजों और उनके कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
8. पाकिस्तान सरकार ने सिंध और बलूचिस्तान में भी अधिकारियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (पीएमडी) ने कहा कि 13 जून की रात से सिंध और मकरान के तटों पर बारिश होने की आशंका है।
9. इस चक्रवात का नाम बांग्लादेश ने बिपरजॉय रखा था। नाम का अर्थ बंगाली में “आपदा” या “विपत्ति” है।
10. मुंबई में भी तटीय स्थानों पर अलर्ट घोषित किया गया है। रविवार को यहां भी समुद्र में ऊंची लहरों के उठने का सिलसिला शुरू हो गया है।
संबंधित खबरें
गुजरात में 'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर पीएम मोदी ने दिलाई एकता की शपथ
54 mins agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
1 hr agoमॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
2 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
2 hrs agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
2 hrs agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
3 hrs agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
3 hrs agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
5 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
7 hrs agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines