सौरभ कुमार, पटना: बिहार में नई महागठबंधन सरकार कल विधानसभा में अपना बहुमत साबित करेगी। 24 अगस्त को एक दिवसीय विधानसभा का सत्र भी बुलाया गया है। इससे पहले मंगलवार को बीजेपी विधान मंडल दल की बैठक हुई। करीब दो घंटे चली बैठक में पूर्व मंत्री नितिन नवीन बोले की कल नीतीश सरकार को बीजेपी घेरेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटू कुमार हैं। वह जो अविश्वास प्रस्ताव लाएं हैं बीजेपी उसका पुरजोर विरोध करेगी। आगे वह बोले की चोर दरवाजे से जो सरकार बनी है उसको उजागर करेंगे। नीतीश कुमार ने किन मज़बूरी के कारण ऐसा किया उसको सामने रखा जाएगा।
अभी पढ़ें – दिहाड़ी मजदूर को 37 लाख का टैक्स नोटिस, किसी ने उसके पैन कार्ड पर खोल ली थी कंपनी
बता दें कि कल सदन में सबसे पहले स्पीकर का चुनाव होगा। इसके बाद नीतीश सरकार अपना बहुमत साबित करेगी।बैठक के बाद विधानसभा के प्रभारी सचिव पवन कुमार पांडेय ने बताया कि विशेष सत्र 24 अगस्त को सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इसकी सूचना सभी सदस्यों को भेज दी गई है। सभी विधायकों को निर्धारित तारीख पर विधानसभा में उपस्थित रहने के लिए कहा गया है।
अभी पढ़ें – अमित शाह बोले- 35 हजार पुलिसकर्मियों की जान गई, आतंकवाद सामने खड़ा नहीं हो सकता
इसी बीच पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार ने मीडिया मे बयान दिया कि कल रबड़ स्टैंप और पलटू राम को सब कुछ बताना है। कल विधानसभा के फ्लोर पर सभी बातों को बताया जाएगा। विधानसभा के अध्यक्ष का पद संविधान से चलता है। कल विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा की अध्यक्षता में हम लोग सदन में जाएंगे। वहीं, नवल किशोर यादव ने कहा विधानमंडल की कार्रवाई जरूरी है, नेता जरूरी नहीं है। हमारे पास नेता की कमी नहीं है। दोनों सदन में हमारे नेता मौजूद हैं ।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
चक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140KMPH से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
1 hr agoलीज को लेकर झगड़ा, दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 की जान
2 hrs agoLIVE: आज मुंबई जाएंगे अमित शाह, नए पार्टी कार्यालय का भूमि पूजन करेंगे
2 hrs agoLIVE: 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर काउंटिंग जारी, UP में किस-किस की टक्कर
2 hrs agoजेल ब्रेक कांड से तमिलनाडु में हड़कंप, थेनी की सब-जेल से 17 कैदी फरार
2 hrs agoगुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
10 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
10 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
11 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
11 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines