पटना: बिहार के रोहतास में एक 11 साल का बच्चा रंजन पिछले दो दिन से लापता था। जब बच्चा घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाशी करने लगे। इस दौरान एक महिला ने पुल के पास से रोते हुए बच्चे की आवाज सुनी। इसके बाद महिला ने परिजनों को बच्चे के बारे में जानकारी दी। बच्चा पुल के पिलर में फंसा हुआ है। गैप से बच्चा दिख रहा है। बच्चे बांस से खाना दिया। पाइप के सहारे ऑक्सीजन पहुंचा है।
एनडीआरएफ ने संभाला मोर्चा
बच्चे को निकालने के लिए 20 घंटे से रेस्क्यू जारी है। एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम बच्चे को निकालने की कोशिश में जुटी हैं। मामला नासरीगंज दाऊदनगर में स्थित सोन पुल का है। यहां 11 साल का बच्चा रंजन बुधवार सुबह से घर से गायब था। गुरुवार सुबह फिर से बच्चे को बचाने के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है। रेस्क्यू टीम का कहना है कि बच्चा स्वस्थ है। वो रिस्पांड भी कर रहा है।
बच्चे तक ऑक्सीजन पहुंचाया गया
एनडीआरएफ की टीम का कहना है कि बच्चा रिस्पांड कर रहा है। बच्चे तक ऑक्सीजन पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही रेस्क्यू टीम पुल को ऊपर से तोड़कर बच्चे तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। 3 अफसर और 35 जवानों की टीम पुल को ऊपर से तोड़कर बच्चे तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। पिलर को आठ से 10 फीट काटा जा रहा है।
रेस्क्यू के लिए चलाया जा रहा अभियान
जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह 11 बजे दो पिलर के बीच बच्चे को फंसा देख लोग वहां जमा हो गए। बच्चे के परिजन ने उसे निकालने की बहुत कोशिश की लेकिन असफल रहे। फिर स्थानीय प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई। इसके साथ ही रेस्क्यू टीम पुल को ऊपर से तोड़कर बच्चे तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।
संबंधित खबरें
दिवाली-छठ से पहले हवाई यात्रियों को बड़ा झटका, इंडिगो एयरलाइंस ने सभी रूटों पर बढ़ाए टिकट के दाम
25 mins ago'कानून के अनुसार करें काम', CEC ज्ञानेश को हटाने की मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज, चुनाव आयोग को नोटिस जारी
51 mins ago'रात 10 बजे भी महिला को सुरक्षित...', रेप के बढ़ते मामलों पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली पुलिस को दिया सख्त निर्देश
1 hr ago135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरिएट लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब, शिफ्ट करने को लेकर जताई चिंता
2 hrs agoभारत पहुंचे स्विस प्रेसिडेंट गाय परमेलिन, ट्रेड-इंवेस्टमेंट समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा
3 hrs ago'CJI सूर्यकांत जो चाहें करें, अब फर्क नहीं पड़ता', CJP ने सुप्रीम कोर्ट की भूमिका पर उठाए सवाल
4 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, FSSAI ने दिया बाजार से हटाने का आदेश
5 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में सेंट्रल विस्टा लाइब्रेरी मामले में केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
7 hrs agoSIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
15 hrs ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines