तमिलनाडु में मतदाता सूची में 6 लाख नए मतदाता जोड़ने की चर्चा चल रही है। इस पर कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि प्रवासी मजदूरों के वोट उनके गृह राज्य में ही बनें। चिंदबरम की आपत्ति इस कदर रही कि चिदंबरम ने छठ पूजा पर प्रवासियों के बिहार लौटने का तक का उदाहरण दे दिया। इस मामले में चिदंबरम ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया और भी ज्यादा दिलचस्प होती जा रही है। एक तरफ बिहार में 65 लाख मतदाताओं को वोट से वंचित होने का खतरा मंडरा रहा है, वहीं तमिलनाडु में 6 लाख नए मतदाता जोड़ने की बात चल रही है। यह चिंतजनक है। चिदंबरम ने सवाल उठाते हुए कहा कि प्रवासी मजदूरों को विधानसभा चुनाव में वोट करने के लिए बिहार या अपने गृह राज्य क्यों नहीं लौटना चाहिए, जैसा कि वे आमतौर पर करते हैं? क्या छठ पूजा के समय प्रवासी मजदूर बिहार नहीं लौटते?
तमिलनाडु के लोगों के अधिकार में हस्तक्षेप
बिहार में वोट काटने के मामले में कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा कि यह प्रवासी मजदूरों का अपमाना है। वहीं तमिलनाडु में नए वोट जोड़ने पर चिदंबरम ने कहा कि यह निर्णय तमिलनाडु के मतदाताओं के अपनी पसंद की सरकार चुनने के अधिकार में घोर हस्तक्षेप है।
यह भी पढ़ें: मानसून सत्र से पहले पी. चिदंबरम के सवाल पर बवाल, कहा- हमलावर पाकिस्तान से आए कोई सबूत नहीं
मांग: स्थायी पते पर बने वोट
पी चिदंबरम ने कहा कि मतदाता के रूप में पंजीकरण होने के लिए वोटर के पास स्थायी और कानूनी घर होना चाहिए। प्रवासी मजदूर का बिहार या किसी अन्य राज्य में ऐसा घर तो उसे तमिलनाडु में वोटर के रूप में कैसे पंजीकृत किया जा सकता है। चिदंबरम ने कहा कि यदि प्रवासी मजदूर के परिवार का बिहार में स्थायी घर है तो प्रवासी मजदूर को तमिलानाडु में स्थायी रूप से प्रवासी कैसे माना जा सकता है।
चुनाव आयोग पर दुरुपयोग का आरोप
वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर बिहार में महागठबंधन आए दिन चुनाव आयोग को घेरता है। अब पी चिदंबरम ने भी इसको लेकर चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। कहा कि चुनाव आयोग अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर रहा है। राज्यों के चुनावी चरित्र और पैटर्न को बदलने की कोशिश कर रहा है। कहा कि शक्तियों के इस दुरुपयोग का राजनीतिक और कानूनी रूप से विरोध किया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: ‘…इंडिया अलायंस का कोई भविष्य नहीं’, चिदंबरम के किस बयान पर BJP ने ली चुटकी
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
2 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
2 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
4 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
5 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
6 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
7 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
8 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
8 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
9 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines