'...इंडिया अलायंस का कोई भविष्य नहीं', चिदंबरम के किस बयान पर BJP ने ली चुटकी

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने इंडिया गठबंधन की एकता को लेकर सवाल उठाए। उनके इस बयान को भारतीय जनता पार्टी ने लपक लिया और कांग्रेस की चुटकी ली।

P. Chidambaram

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने इंडिया गठबंधन की एकता पर संदेह जताया है, जिससे भारतीय जनता पार्टी (BJP) को विपक्ष पर हमला करने का मौका मिल गया है। पी चिदंबरम ने भाजपा की संगठनात्मक शक्ति को स्वीकार करते हुए कहा कि विपक्ष को एकजुट होकर लड़ना होगा। इस पर बीजेपी ने कहा कि हम तो पहले से कहते आ रहे हैं कि स्वार्थ के लिए बनाए गए गठबंधन का भविष्य नहीं होता है।

विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों के इंडिया ब्लॉक के भविष्य को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। इंडिया गठबंधन के प्रमुख सहयोगी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिंदबरम के बयान के बाद बीजेपी विपक्षी एकता पर हमलावर हो गई है। चिदंबरम ने एक कार्यक्रम में इंडिया गठबंधन को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वह आश्वस्त नहीं हैं कि यह विपक्षी गठबंधन अब भी पूरी तरह एकजुट है। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि उन्हें भरोसा नहीं है कि लोकसभा चुनाव से पहले बना INDIA अलायंस अब भी बरकरार है।

विज्ञापन

बीजेपी ने चिदंबरम के बयान पर कांग्रेस की ली चुटकी

भाजपा ने उनके इस बयान को तुरंत लपकते हुए कांग्रेस पर तंज कसा। बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पी चिदंबरम के बयान का हवाला देते हुए कहा कि अब तो राहुल गांधी के करीबी नेता ने भी मान लिया है कि कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है। पी. चिदंबरम की तुलना लोग केरल में शशि थरूर से भी कर रहे हैं। तिरुअनंतपुरम से सांसद शशि थरूर लगातार मोदी सरकार की तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन

जानें चिदंबरम ने इंडिया गठबंधन को लेकर क्या कहा?

अब पी चिदंबरम के बयान पर कांग्रेस में विरोध के सुर उठ सकते हैं। हालांकि, अगर पूरी कहानी समझा जाए तो चिदंबरम ने कहा कि अगर आपको भाजपा से मुकाबला करना है तो फिर संगठन को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी राजनीतिक यात्रा में आज तक नहीं देखा कि कोई पार्टी संगठन के तौर पर इतनी मजबूत हो। यह एक मशीनरी के तौर पर काम कर रही है। दो मशीनें ऐसी हैं, जो नीचे तक पूरी मशीनरी को कंट्रोल में रखे हुए है।

विज्ञापन

पी. चिदंबरम ने कहा कि हम ऐसे लोकतंत्र में हैं, जहां चुनाव होते हैं। 2024 के चुनाव के नतीजों को कोई नजरअंदाज नहीं कर सकता, लेकिन यह भी एक सवाल है कि क्या विपक्ष एकजुट है। इंडिया अलायंस का भविष्य बहुत उज्ज्वल नहीं दिखता है। बयान के पीछे का मतलब चाहे जो भी हो, लेकिन चिदंबरम के बयान ने कांग्रेस को असहज स्थित में डाल दिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ