मानसून सत्र से पहले पी. चिदंबरम के सवाल पर बवाल, कहा- हमलावर पाकिस्तान से आए कोई सबूत नहीं

P. Chidambaram on Pahalgam Attack: अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच काफी तनाव देखने को मिला था। इस मामले पर अब कांग्रेस नेता और पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम का विवादित बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने आतंकी पाकिस्तान आए थे या नहीं इस पर सवाल उठाया है।

P. Chidambaram on Pahalgam Attack

Photo Credit- X

P. Chidambaram on Pahalgam Attack: पार्लियामेंट मानसून सेशन शुरू हो चुका है। आज संसद में पहलगाम की घटना और ऑपरेशन पर चर्चा की शुरुआत की जाएगी। लेकिन उससे पहले कांग्रेस नेता और पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम के सवाल ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। दरअसल, चिदंबरम ने एक इंटरव्यू में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर एक सवाल किया। उन्होंने कहा कि ‘अब तक इस बात के कोई सबूत नहीं दिए गए हैं कि हमला करने वाले आतंकी पाकिस्तान से ही आए थे।’

चर्चा से पहले शुरू हुआ नया विवाद

संसद में आज पहलगाम की घटना और ऑपरेशन पर चर्चा होनी तय है। उसके पहले कांग्रेस नेता और पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम ने ऐसा बयान दे दिया है जिससे नया विवाद खड़ा हो गया है। क्विंट को दिए एक इंटरव्यू में चिदंबरम ने कहा कि ‘पहलगाम में जिन्होंने हमला किया था इसको लेकर कोई सबूत नहीं दिए गए हैं कि आतंकी पाकिस्तान से ही आए थे।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘हो सकता है कि पहलगाम की घटना को ‘होम ग्रोन’ टेररिस्ट ने ही अंजाम दिया हो?’ इसके अलावा उन्होंने सवाल किया कि ‘इस मामले में यह क्यों सामने नहीं आया कि NIA ने जांच में अब तक क्या किया?

दुश्मन की रक्षा की कोशिश- अमित मालवीय

पाकिस्तान को उनके इस बयान से क्लीन चिट देने जैसा है, जिससे पड़ोसी देश को काफी राहत मिलेगी। इस पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने चिदंबरम के सवालों पर कहा कि ‘कांग्रेस पाकिस्तान को क्लीन चिट देने का काम कर रही है।’ उन्होंने लिखा कि ‘ जब भी हमारी सेनाएं पाकिस्तानी आतंकवाद का सामना करती हैं, तो कांग्रेस भारत के विपक्ष से ज्यादा इस्लामाबाद के बचाव पक्ष के वकील ज्यादा दिखते हैं। वह हमेशा दुश्मन की रक्षा की कोशिश करते हैं।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ