Shiv Sena approached Mumbai Police against Bigg Boss OTT 3: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन-3 मुश्किल में पड़ता नजर आ रहा है। रियलिटी शो पर बंद होने की तलवार लटकती नजर आ रही है। दरअसल, मुंबई शिवसेना सचिव और प्रवक्ता विधायक डॉ मनीषा कायंदे ने सोमवार को रियलिटी शो के बारे में मुंबई पुलिस कमिश्नर विवेक फनसालकर से शिकायत की है।
शिवसेना ने अपनी शिकायत में शो के बारे में लगाए ये आरोप
अपनी शिकायत में शिवसेना नेता ने ओटीटी शो बिग बॉस 3 के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत के अनुसार उनका कहना है कि रियलिटी शो में अश्लीलता दिखाई जा रही है। उनका आरोप है कि इसमें यूट्यूब इन्फ्लुएंसर भी हिस्सा ले रहे हैं और उनकी हरकतों से दर्शकों पर गलत असर पड़ रहा है।
रियलिटी शो ने पार की अश्लीलता की सारी हदें
विधायक डॉ मनीषा कायंदे ने अपनी शिकायत में कहा है कि इस रियलिटी शो के कंटेंट ने अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी हैं। उनका कहना है कि शो में जो दृश्य दिखाए जा रहे हैं, वह एक सभ्य समाज के लिए उचित नहीं है। उनका कहना है कि यह कार्यक्रम रियलिटी शो के नाम पर अश्लीलता प्रदर्शन करने की जगह बन गया है। शो में आ रहे कंटेंट से देखने वाले खासकर बच्चों और युवा वर्ग के दिमाग पर बुरा असर पड़ रहा है।
प्रोड्यूसर और डायरेक्टर पर कार्रवाई
शिवसेना नेता ने मीडिया में दिए बयान में बताया कि उन्होंने मुंबई पुलिस आयुक्त को इस बारे में लिखित शिकायत दी है। जिसमें मुंबई पुलिस से इस शो को तुरंत बंद करवाने की मांग की है। इसके अलावा उनका कहना था कि केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तुरंत इस रियलिटी पर संज्ञान ले और इसे बंद करवाए। शिवसेना नेता की मांग है कि ऐसा शो बनाने वाले प्रोड्यूसर और डायरेक्टर पर कार्रवाई होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: मौत से चंद मिनटों पहले सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की आखिरी तस्वीर, फैंस को दिया ये आखिरी मैसेज
यह भी पढ़ें:Bigg Boss OTT 3 में ये शख्स है दोस्ती पर ‘कलंक’! जिसे भी अपना माना उसी को मारा डंक
संबंधित खबरें
'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
51 mins agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
1 hr agoCJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
2 hrs ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
2 hrs agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
2 hrs agoरामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
3 hrs agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
3 hrs agoSC में सुनवाई के लिए लिस्टेड क्यों नहीं हुई राहुल गांधी की याचिका?
4 hrs ago'वोट चोरी, SIR, CEC ज्ञानेश कुमार', राहुल गांधी की याचिका में क्या-क्या?
4 hrs agoराहुल गांधी के घर आज जुटेगा INDIA ब्लॉक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद 'हाई-टी'
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines