भारत में एथेनॉल मिक्स E20 पेट्रोल को बढ़ावा देने की मुहिम के बीच पड़ोसी देश भूटान ने भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) के E20 पेट्रोल सप्लाई के प्रस्ताव को फिलहाल मंजूर करने से इनकार कर दिया है. भूटान का कहना है कि उसके मौजूदा फ्यूल स्टोरेज सिस्टम और भौगोलिक परिस्थितियां इस तरह के ईंधन के लिए अभी तैयार नहीं हैं. जानकारी के मुताबिक, भूटान ने भारत से अनुरोध किया है कि जब तक उसके यहां जरूरी बुनियादी ढांचे का विकास नहीं हो जाता, तब तक नॉर्मल पेट्रोल की सप्लाई जारी रखी जाए. सरकार का मानना है कि बिना सही तैयारी के E20 पेट्रोल अपनाना वाहनों और फ्यूल की क्वालिटी दोनों के लिए जोखिम पैदा कर सकता है.
क्या है E20 पेट्रोल?
E20 पेट्रोल ऐसा फ्यूल है, जिसमें 20 प्रतिशत एथेनॉल और 80 प्रतिशत नॉर्मल पेट्रोल मिलाया जाता है. भारत इसे कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम करने, प्रदूषण घटाने और बायोफ्यूल को बढ़ावा देने के मकसद से तेजी से लागू कर रहा है. सरकार का मानना है कि इससे पर्यावरण को फायदा होगा और किसानों को भी एथेनॉल प्रोडक्शन के जरिए फायदा मिलेगा. वहीं, भूटान की सबसे बड़ी चिंता उसका पुराना फ्यूल स्टोरेज इंफ्रास्ट्रक्चर है. देश के कई ईंधन टैंक अंडरग्राउंड हैं और उनमें नमी या पानी के रिसाव की संभावना बनी रहती है. एथेनॉल की खासियत ये है कि वो वातावरण से नमी आसानी से सोख लेता है. अगर E20 पेट्रोल में पानी मिल जाए तो उसकी क्वालिटी खराब हो सकती है और इंजन की कैपिसिटी पर भी असर पड़ सकता है.
पहले इंफ्रास्ट्रक्चर, फिर बदलाव
भूटान का ज्यादातर हिस्सा पहाड़ी है. ऐसे इलाकों में वाहनों को ज्यादा ताकत और भरोसेमंद प्रदर्शन की जरूरत होती है. अधिकारियों का मानना है कि मौजूदा हालातों में E20 पेट्रोल का इस्तेमाल करना सही नहीं होगा. भूटान ने साफ किया है कि वो क्लीन फ्यूल का विरोध नहीं कर रहा, बल्कि पहले जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना चाहता है. अगर भविष्य में भारत एथेनॉल की मात्रा और बढ़ाता है या पूरी तरह एथेनॉल बेस्ड ईंधन की ओर बढ़ता है, तो भूटान ने पहले से सूचना देने और बेहतर स्टोरेज सिस्टम विकसित करने में सहयोग की भी बात कही है. हालांकि भूटान का फैसला भारत के एथेनॉल ब्लेंडिंग कार्यक्रम पर बड़ा असर नहीं डालेगा, क्योंकि ये खासतौर से घरेलू जरूरतों पर बेस्ड है.
ये भी पढ़ें: राजस्थान की ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड रिफाइनरी की क्या है खासियत? जिसका उद्घाटन पीएम मोदी ने किया
संबंधित खबरें
बांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
58 mins agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
1 hr ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
3 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
3 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
4 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
5 hrs agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
6 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
6 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
7 hrs agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines