Bhubaneswar News: उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में पुलिस ने एक यूट्यूबर को गिरफ्तार करके अनोखा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी यूट्यूबर दिन में ईमानदारी और अपराध-मुक्त जीवन जीने का उपदेश देता था, मगर रात में एक शातिर चोर बन जाता था। पकड़े गए आरोपी की पहचान मनोज सिंह के रूप में हुई है। आरोपी द्वारा चेंज योर लाइफ” के नाम से एक यूट्यूब चैनल चलाता था। जहां वह अनुशासन और अपराध-मुक्त जीवन जीने का संदेश देने वाले प्रेरक वीडियो अपलोड करता था।
आरोपी पर 10 से अधिक मुकदमें
पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी मनोज कई चोरियों में शामिल रहा है। आरोपी मनोज के खिलाफ पहले से ही कई थानों में 10 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस को पता चला कि आरोपी 14 अगस्त को भरतपुर थाना क्षेत्र में एक घर में आरोपी ने घटना को अंजाम दिया था। जिसमें 200 ग्राम सोना और 5 लाख रुपये नकद चोरी हो गए थे। एक शिकायत के बाद भुवनेश्वर पुलिस लगभग एक हफ़्ते तक मनोज की गतिविधियों पर कड़ी नज़र रखी। जिसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी मनोज को खंडगिरी बाड़ी में चोरी के सोने और 1 लाख रुपये नकद के साथ पकड़ा है।
यह भी पढ़ें- उड़ीसा में इंजीनियर के घर मिला 2 करोड़ कैश, 7 ठिकानों पर सतर्कता विभाग की छापेमारी
चेंज योर लाइफ नाम से चलाता था यूट्यूब चैनल
शहर के जिन पड़ितों के यहां घटना को अंजाम दिया गया उन्होने पुलिस को बताया कि घटना के दौरान वे घर पर नहीं थे। घर लौटने पर उन्हे घर के ताले टूटे और कीमती सामान गायब मिला था। पकड़ा गया आरोपी द्वारा चेंज योर लाइफ” के नाम से एक यूट्यूब चैनल चलाता था। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और सभी पर आंख मूंदकर विश्वास न करने की अपील की है। दंपति की शिकायत के आधार पर ही उसे गिरफ्तार किया गया। वहीं इस मामले में पुलिस आयुक्त एस देवदत्त सिंह का कहना है कि पकड़ा गया आरोपी शातिर चोर है। उसके खिलाफ लगभग 10 चोरी के मामले दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें- भुवनेश्वर में पुलिस से भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता, हिंसक प्रदर्शन के बाद लाठीचार्ज; जानें मामला
संबंधित खबरें
नागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
7 mins agoमॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
31 mins agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
59 mins agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
1 hr agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
2 hrs agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
2 hrs agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
4 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
5 hrs agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
6 hrs agoबगावत, सीक्रेट मीटिंग, रो पड़े MLAs... क्या खतरे में उमर अब्दुल्ला सरकार?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines