Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के आज 1000 किलोमीटर पूरे हो गए हैं। इस मौके पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज कर्नाटक के बल्लारी में एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राहुल गांधी की इस रैली में शामिल होंगे।
अभी पढ़ें – Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा का 37वां दिन, कांग्रेस बोली- तिरंगे से मिल रही ताकत
बता दें कि 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई 3,570 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ी यात्रा 38वें दिन में प्रवेश कर गई है। कांग्रेस मीडिया सेल के प्रभारी जयराम रमेश ने ट्विटर पर लिखा, “भारत जोड़ी यात्रा का 38वां दिन है। 1000 किलोमीटर की दूरी तय कर ली गई है और आज बेल्लारी में कर्नाटक कांग्रेस द्वारा आयोजित एक विशाल जनसभा होगी। हम ऐतिहासिक हम्पी से सिर्फ 60 किमी दूर हैं।”
यात्रा के 37 वें दिन शुक्रवार शाम को राहुल गांधी आंध्र प्रदेश के अनंतपुरम जिले के जाजरकल्लू, मदनहल्ली, लक्ष्मीपुरम, डी हिरेहल और ओबुलापुरम गांव से गुजरे। यहां आंध्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष साके शैलजानाथ, कार्यकारी अध्यक्ष एन तुलसी रेड्डी, पूर्व मंत्री एन रघुवीरा रेड्डी और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनावों में अपनी संभावनाओं को बेहतर बनाने की रणनीति के रूप में कांग्रेस की इस यात्रा को देखा जा रहा है। इस यात्रा का समापन जम्मू-कश्मीर में होगा। 3570 किलोमीटर की ये पदयात्रा भारत के इतिहास में किसी भी भारतीय द्वारा किया गया सबसे लंबा पैदल मार्च है। इससे पहले, गुजरात राज्य में साबरमती आश्रम से दांडी (नवसारी) के बीच महात्मा गांधी का दांडी मार्च पैदल (24 दिनों में 389 किलोमीटर) सबसे लंबा मार्च था।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
नागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
28 mins agoमॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
52 mins agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
1 hr agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
1 hr agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
2 hrs agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
2 hrs agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
4 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
5 hrs agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
6 hrs agoबगावत, सीक्रेट मीटिंग, रो पड़े MLAs... क्या खतरे में उमर अब्दुल्ला सरकार?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines